स्वतंत्रता का जश्न: हर घर तिरंगे के संग– प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान


‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशाल रंगोली कार्यक्रम का आयोजन

मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गर्व और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में NSS की स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने मिलकर देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाली आकर्षक और संदेशप्रद रंगोली का निर्माण किया। इस रंगोली के माध्यम से “हर घर तिरंगा, हर दिल में तिरंगा” का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा:

“हर घर तिरंगा अभियान, स्वतंत्रता के 78 गौरवशाली वर्षों का उत्सव है। जब देश का हर घर तिरंगे से सजेगा, तब हर नागरिक को राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की अनुभूति होगी। NSS के माध्यम से युवाओं की यह भागीदारी अत्यंत सराहनीय है।”

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलेश सिंहडॉ. अमित जायसवालडॉ. अरविंद यादवडॉ. विवेक विक्रम सिंहडॉ. राशिदडॉ. ममता सिंहडॉ. आकांक्षा श्रीवास्तवश्री अहमद मेहंदी एवं श्री अहमद अब्बास खान, महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से न केवल छात्रों में राष्ट्रप्रेम, उत्तरदायित्वबोध और सामाजिक चेतना को जागृत किया गया, बल्कि उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके ससम्मान फहराने की विधि की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे आगामी 15 अगस्त 2025 को अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएँगे तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे

Comments

Popular posts from this blog

ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन की हिमांगनी यादव ने जिले में बजाया डंका

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया