बी.एल.ओ. ड्यूटी को लेकर शिक्षकों में रोष, जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के प्रदेशीय महामंत्री/जिलाध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने बी.एल.ओ. ड्यूटी के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित कर ज्ञापन सौंपा I इस अवसर पर शिक्षकों ने बी.एल.ओ. ड्यूटी को लेकर असहमति जतायी एवं रोष प्रकट किया I जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि यदि शिक्षक बी.एल.ओ. ड्यूटी करेंगे तो छात्रों के शैक्षिक हित प्रभावित होंगे एवं निपुण लक्ष्य हासिल करने में कठिनाई आयेगी I इस अवसर पर जिला मंत्री डॉ. भानु प्रताप राव, जिला उपाध्यक्ष/खुटहन अध्यक्ष प्रमोद यादव, विशिष्ट बी.टी.सी. एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, विनोद यादव, बीरेन्द्र, अनुराग, कृष्णन, विनोद सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की