Posts

Showing posts from December 21, 2020

दहेज़ हत्या के आरोप में पति सास गिरफ्तार गये जेल

Image
जौनपुर। थाना बक्शा की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपियों मृतका के पति एवं सास को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे जेल रवाना कर दिया है।  पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम हंकारीपुर में बीते दिवस ग्राम वासी सूरज गौतम की पत्नी वर्षा देवी की लाश घर के फांसी लगी छत से लटकते हुए मिली थी। इस पर मृतका की माँ  निर्मला देवी ने थाने पर तहरीर दिया कि उसके बेटी की दहेज के लिए हत्या किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।  आज सुबह थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार से पति सूरज गौतम और सास मीना देवी जो कहीं फरार होने के लिये गाड़ी का इन्तजार कर रही थी। सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमा में दोनों को जेल सलाखों के पीछे भेज दिया है।    

प्रेमिका के चक्कर में पति ने पत्नी पर हमला कर सरे बाजार किया जख्मी

Image
प्रदेश के जनपद रायबरेली में एक सनकी पति ने प्रेमिका के चक्कर में म अपने पत्नी को गुस्से का शिकार बनाया। पति का किसी महिला से अवैध संबंधो के शक में अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था, लेकिन आज नौबत ये आ गई कि पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से उस समय हमला कर दिया  जब वह उसका खाना लेकर दुकान पहुंचाने गयी थी। आस पास के लोगों ने घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना जनपद  रायबरेली के नेहरू नगर क्रासिंग के निकट की है। यहां सोनिया नगर निवासी राजू चौरसिया की दुकान है। कुछ साल पहले उसने नेहा नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था। विगत कुछ  दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पति का किसी और महिला से संबंध थे नेहा को इसका शक था। आज नेहा अपने पति को जो नेहरू नगर क्रासिंग पर फल का ठेला लगाता था को खाना देने गई थी। वही पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और राजू ने उस पर हमला बोल दिया। जिससे उसके चेहरे व गले पर चोट आई। आसपास के लोगो की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पति फरार हो गया। 

मऊ के विकास की परियोजनायें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनेताओं को समर्पित - सीएम योगी

Image
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मऊ के विकास के लिए 136 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकापर्ण किया।आज मुख्यमंत्री जनपद मऊ में मौजूद रहे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मऊ ने अनेक स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी व राजनेता दिए हैं. यह परियोजनाएं उनको ही समर्पित हैं. सीएम योगी ने कहा कि पहले लोग आजमगढ़ का नाम लेने से डरते थे लेकिन आज आजमगढ़ में राज्‍य विश्‍वविद्यालय व एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है. यहां के लोगों को हवाई यात्रा के लिए लखनऊ व बनारस नहीं जाना पड़ेगा बल्कि वह एक घंटे की दूरी तय करके अपने ही शहर से देश के किसी भी कोने की फ्लाइट पकड़ सकेंगे। बुंदेलखंड व विंध्‍य क्षेत्र के आर्सेनिक व फ्लोराइड प्रभावित इलाकों में स्‍वच्‍छ जल पेय योजना के तहत साफ पानी दिए जाने की कार्ययोजना अमली जमा पहन रही है। सीएम ने कहा कि पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे विकास की रीढ़ साबित होगा. एक्‍सप्रेस वे बनने के बाद पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार के लिए अपना शहर छोड़कर कहीं जाना नहीं पड़ेगा. उनको अपने ही जिले में रोजगार मिलेगा। योगी ने कहा कि कृषि कानून किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बनाया गया है लेकिन विपक्ष को यह

यूपी के राज्यपाल रहे मोतीलाल वोरा ने आज दुनियां को अलविदा कह दिया

Image
बड़ी खबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके मोतीलाल वोरा आज 93 साल की उम्र में दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में निधन हो गया है। बता दें कि कल यानी 20 दिसम्बर को उनका जन्मदिन था। आज वोरा के इस तरह दुनियां को अलविदा कह दिये जाने से कांग्रेस पार्टी शोक में डूब गयी है। अचानक खराब हालत की वजह से कल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके है। बता दें कि वोरा किसी जमाने में मध्य प्रदेश के एक हिंदी अखबार के पत्रकार के तौर पर काम किया करते थे। आगे चलकर वो प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वोरा को गांधी परिवार का बेहद खास माना जाता है। वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बेहद खास थे। वोरा की चार बेटियां और दो बेटे हैं, जिसमें से उनके एक बेटे अरुण वोरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग से विधायक हैं। मोतीलाल वोरा ने साल 1968 में राजनीति में प्रवेश किया था। उन्होंने पहले 1970 में मध्य प्रदेश विधानसभा से चुनाव जीता। उन्हें एमपी के सड़क परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया था। वो कांग्रेस

भूख हड़ताल पर बैठे किसानों का ऐलान,27 दिसम्बर को पीएम के मन की बात के समय किसान पीटेंगे थाली

Image
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विगत  25 दिनों से हाड़ म कंपाती ठंड में दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों की मांगें न माने जाने के बाद आज किसान भूख हड़ताल पर बैठे  हैं। इसके साथ ही किसान संगठनों ने 25 से 27 दिसम्बर तक हरियाणा में सभी टोल प्लाजा को मुफ्त कर देने का भी एलान किया है। किसानों संग बातचीत के जरिये बीच का रास्ता तलाश रही सरकार ने एक बार फिर 40 किसान सगठनों को वार्ता का प्रस्ताव भेजा है। किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आज एक दिन की भूख हड़ताल का ऐलान किया था । इस बारे में स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि 21 दिसंबर को कृषि कानूनों के खिलाफ सभी धरना स्थलों पर किसान 24 घंटे का उपवास शुरू करेंगे। बता दें कि इसके पहले भी किसान भूख हड़ताल पर रह चुके हैं। उस समय दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल और उनके कई मंत्रियों ने किसानों के समर्थन में उपवास किया था। लगातार किसानों से वार्ता का विकल्प खुले होने की बात कर रही सरकार ने एक बार फिर 40 किसान संगठनों को वार्ता का प्रस्ताव भेजा है। सरकार की ओर से किसान संगठनों के नाम चिट्ठी लिखी गई है। कृषि मंत्र

यूपी सहित इन प्रदेशों में 24 घन्टे के अन्दर पाला पड़ने की संभावना

Image
जौनपुर। पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर चलने की वजह से देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश के इलाकों में ठंड से हालत खराब है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों में शीतलहर और बढ़ेगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत कई क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में पाला का अनुमान जताया है। राजस्थान के माउंट आबू में पारा माइनस डिग्री में चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार  जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में आने वाले 24 घंटों में पाला पड़ सकता है। इसके अलावा बिहार और उड़ीसा के आंतरिक इलाकों में शीतलहर का प्रकोप आने वाले दो दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में राजस्थान के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

शीतलहर बढ़ी: जन जीवन अस्त व्यस्त ठंड से बचाव की व्यवस्था प्रशासनिक लापरवाही का संकेत

Image
गरीब, मजदूर, आम जनता, ठंड में ठिठुरने को हो गयी है मजबूर,नहीं जल रहे हैं अलाव   जौनपुर। बढ़ते शीतलहर के कारण अब ठंड ने महारूप धारण कर लिया है। परिणाम स्वरूप अब लगातार पारा नीचे की ओर भाग रहा है। हवायें भी सर्द हो चली है। जिसके कारण जन जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बढ़ते कड़ाके की ठंड के चलते वैज्ञानिकों सहित शासन की ओर से लगातार एलर्ट जारी किये जा रहे हैं। लेकिन जनपद में इस भीषण ठंड से बचाव की जो व्यवस्थायें की गयी है वह यह संकेत करती है कि जिला प्रशासन के स्तर से ठंड को लेकर आम जन मानस गरीब आवाम के प्रति कितनी लापरवाहीयां बरती जा रही है।  यहाँ बतादे कि शासनादेश है कि शीतलहर से बचाव के लिए सभी तहसील सहित जनपद मुख्यालय पर पर्याप्त संख्या में रैन बसेरा की व्यवस्था किया जाये। लेकिन यहां जनपद में जनपद मुख्यालय पर दो तो तहसील स्तर पर एक रैन बसेरा दिखावे के लिए किया तो गया है लेकिन वहां पर यात्रियों के लिए जो व्यवस्थायें की गयी है वह नाकाफी नजर आ रही है।  सबसे पहले यह बतादे कि किसी भी रैन बसेरा में कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन कतई नहीं किया जा रहा है ।गाइड

लखनऊ में तड़तड़ाई गोलियां,व्यापारी नेता की हत्या,थर्रा उठी राजधानी,खुली कानूनी दावे की पोल

Image
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना ने प्रदेश के कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है। वहीं इस घटना से प्रदेश की राजधानी थर्रा उठी है।  बीते रविवार को देर शाम मोहनलालगंज इलाके में सुजीत कुमार पांडेय नाम के शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि सुजीत मोहनलाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष थे। दरअसल, लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में रविवार शाम को प्रधान पति और मोहनलालगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब सुजीत अपने ईंट के भट्टे पर जा रहे थे। बदमाश जो भट्टे के गेट पर घात लगाए बैठे थे, सुजीत के पहुंचते ही अंधाधुन गोलियां बरसाने लगे। इस दौरान सुजीत ने खुद को बचाने के लिए अपनी सफारी गाड़ी को तेजी से बढ़ा दिया लेकिन बदमाशों की फायरिंग में सुजीत को गोली लग गयी और वह गाड़ी से बाहर जमीन पर गिर पड़े। वहीं ताबड़तोड़ गोलियों की गूंज से आसपास मौजूद लोगों में खलबली मच गई। हालांकि बदमाश यहीं रुके नहीं, सुजीत की मौत हो गयी है अथवा नहीं, इसकी प