यूपी के राज्यपाल रहे मोतीलाल वोरा ने आज दुनियां को अलविदा कह दिया



बड़ी खबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके मोतीलाल वोरा आज 93 साल की उम्र में दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में निधन हो गया है। बता दें कि कल यानी 20 दिसम्बर को उनका जन्मदिन था। आज वोरा के इस तरह दुनियां को अलविदा कह दिये जाने से कांग्रेस पार्टी शोक में डूब गयी है। अचानक खराब हालत की वजह से कल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके है।

बता दें कि वोरा किसी जमाने में मध्य प्रदेश के एक हिंदी अखबार के पत्रकार के तौर पर काम किया करते थे। आगे चलकर वो प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वोरा को गांधी परिवार का बेहद खास माना जाता है। वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बेहद खास थे। वोरा की चार बेटियां और दो बेटे हैं, जिसमें से उनके एक बेटे अरुण वोरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग से विधायक हैं।

मोतीलाल वोरा ने साल 1968 में राजनीति में प्रवेश किया था। उन्होंने पहले 1970 में मध्य प्रदेश विधानसभा से चुनाव जीता। उन्हें एमपी के सड़क परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया था। वो कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2018 में बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने मोतीलाल वोरा से कोषाध्याक्ष की जिम्मेदारी लेकर अहमद पटेल को दे दी थी। अहमद पटेल का भी बीते दिनों निधन हो गया था।

वोरा के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सोनियां गांधी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। पार्टी के करीब रहे वोरा के निधन पर दुख जताते हुए राहुल ने कहा कि वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया