दहेज़ हत्या के आरोप में पति सास गिरफ्तार गये जेल


जौनपुर। थाना बक्शा की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपियों मृतका के पति एवं सास को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे जेल रवाना कर दिया है। 
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम हंकारीपुर में बीते दिवस ग्राम वासी सूरज गौतम की पत्नी वर्षा देवी की लाश घर के फांसी लगी छत से लटकते हुए मिली थी। इस पर मृतका की माँ  निर्मला देवी ने थाने पर तहरीर दिया कि उसके बेटी की दहेज के लिए हत्या किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। 
आज सुबह थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार से पति सूरज गौतम और सास मीना देवी जो कहीं फरार होने के लिये गाड़ी का इन्तजार कर रही थी। सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमा में दोनों को जेल सलाखों के पीछे भेज दिया है।    

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी