Posts

Showing posts from November 26, 2022

कलेक्ट्रेट बार के चुनाव में मनोज मिश्र अध्यक्ष और लाल बहादुर यादव महामंत्री पद विजयी हुए

Image
जौनपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव बड़ी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हो गया जिसमें मनोज कुमार मिश्रा अध्यक्ष और लाल बहादुर यादव महामंत्री चुने गये। खबर है कि मतदान के बाद गणना के समय कई बार रीकाउन्टिंग करायी गयी इसके बाद परिणाम घोषित किया गया। प्रत्याशियों के समर्थको में खासी तनाव पूर्ण स्थित रही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का पहरा लगा हुआ था।

इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में कोचिंग कालेज के पीछे मिली,पुलिस जांच में जुटी छात्रा का उपचार जारी

Image
महिला अपराध को लेकर प्रदेश और केन्द्र की सरकार चाहे जितना कानून बना रही हो अथवा महिला अपराध को लेकर जीरो टालरेंस का दावा करे लेकिन बहू बेटियों की आबरू आज भी सुरक्षित नहीं है लगभग प्रतिदिन बहू बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आ ही रही है। ताजा घटना मिर्जापुर में अदलहाट थाना क्षेत्र के एक कॉलेज के पीछे घर से कोचिंग पढ़ने निकली इंटर की छात्रा बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र  मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दुष्कर्म के बाद छात्रा को कॉलेज के पीछे फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।  अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं की छात्रा शुक्रवार की शाम घर से कोचिंग पढ़ने गई थी। उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। देर शाम छह बजे तक वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे,  लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह बाजार स्थित एक कॉलेज के पीछे छात्रा बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र मिली। आसपास के लोगों ने बेहोशी हालत में छात्रा को देख तत्काल पुलिस को सूचना दिया। सूचना प

सरकार और जिले की पुलिस कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल,जौनपुर का एसपी नकारा है - सांसद श्याम सिंह यादव

Image
जौनपुर। जौनपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्याम सिंह यादव आज मीडिया से रूबरू होने पर प्रदेश से लेकर जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को अपने निशाने पर रखते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गयी है।आज स्थित यह है कि पुलिस हत्या लूट जैसे जघन्य अपराधो को लेकर एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है और अपराध लगातार बढ़ रहा है।  प्रतिदिन बहू बेटियों की अस्मत तार तार हो रही है पुलिस अपराध कम दिखाने के चक्कर में मुकदमा दर्ज करने से परहेज करती है। जनपद जौनपुर के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए पुलिस अधीक्षक को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जौनपुर का एसपी बहुत ही नकारा है। अपराधो पर नियंत्रण नहीं करवा पा रहा है।पुलिस अधीक्षक के अधीनस्थ कर्मचारीगण थानेदार सिपाही सभी बेलगाम हो कर थाने पर शिकायत लेकर जाने वालो से दुर्व्यवहार करते है एसपी की हिम्मत नहीं पड़ती की अधीनस्थो के खिलाफ कार्रवाई कर सके इसीलिए सभी के हौसले बुलंद है और जनता का अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है।

अशोका इंस्टीट्यूट पहुंचे अमेरिका के प्रोफेसर नंदलाल सिंह, कहा-इंजीनियरिंग प्रबंधन का महारथी बनिए

Image
 वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी एंड मैनेजमेंट में अमेरिका के डलास स्थित साउथर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर नंदलाल सिंह ने कहा कि इंजीनियरिंग प्रबंधन ऐसा क्षेत्र है जो स्टूडेंट्स में कौशल, ज्ञान और तकनीक का महारथी बनाता है। साथ ही वह किसी सभ्यता की सफलता को इंजीनियरिंग के साथ जोड़कर उसकी परियोजनाओं को सामने लाता है। यह इंजीनियरिंग के अनुशासन के लिए प्रबंधकीय अभ्यास के अनुप्रयोग को देखता है। बेहतरीन प्रबंधन से ही इंजीनियरिंग की अवधारणाओं को विस्तार दिया जा सकता है। प्रो.नंदलाल सिंह अशोका इंस्टीट्यूट के सेमिनार हाल में इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड इंफार्मेशन सिस्टम विषय पर बिजनेस स्कूल और इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आर्किमिडीज़ को अभी भी उनके कई शास्त्रीय आविष्कारों के लिए जाना जाता है। रोमन समुदाय ने इन्हें ही अपनी सफलता का श्रेय दिया है। बाद में,  दा विंची की अवधारणाएं विकसित हुई। फजलुर रहमान खान ने गगनचुंबी इमारतों की कल्पना की, जिन्होंने हमारे शहरों को आकार दिया है।  इंजीनियरिंग के महान कार्यों के लिए महान संगठन की जरूरत हो

आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म,पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी

Image
जौनपुर। जनपद के थाना मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित एक गांव मे बारात देखने गयी आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।बालिका को मेडिकल के लिए जौनपुर मुख्यालय पर लाया गया है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी गांव की ही एक आठ साल की एक बालिका भी बारात देखने गई थी।देर रात तक बालिका अपने घर नही पहुंची तो घर वालों को चिंता हुई । परिजन काफी देर तक खोजबीन करते रहे लेकिन वह नहीं मिली। सुबह भोर में बालिका को बेहोशी की हालत में एक खेत में मिलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई । बालिका के साथ किसी ने दुष्कर्म किया था वह खून से लथपथ थी। गांव के लोग भी इकट्ठा हो गये। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।कुछ देर बाद सीओ अतर सिंह व थानाध्यक्ष रमेश यादव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के सम्बंध मे लोगो से जानकारी ली। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परिक्षण के लिए मुख्यालय भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बाबत सीओ मछ

संविधान दिवस पर डीएम ने सभी कर्मचारियों को दिलायी शपथ

Image
जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली मड़ियाहूं में उपस्थित थाना समाधान दिवस के अवसर पर समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी। जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर बताया कि 26 नवंबर 1949 को समिति के द्वारा संविधान लिखकर पूर्ण करने पर देश की संविधान सभा द्वारा संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया गया था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को देश में लागू किया गया था। इसी के फलस्वरूप 26 नवम्बर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करें। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षवर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर एवं विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय

संविधान हमें दिशा दिखाता है ध्रुव तारा की तरहः प्रो. निर्मला एस. मौर्य

Image
संविधान दिवस पर विश्वविद्यालय परिवार ने ली शपथ जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सरस्वती सदन पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने शनिवार को संविधान द्विवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका की शपथ शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को दिलाई। इस अवसर पर दतोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के विद्यार्थियों ने झांकी निकालकर संविधान दिवस के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि संविधान ध्रुवतारा की तरह है। ध्रुवतारा उत्तर में उगता है और इस प्रकार एक संकेतक के रूप में दिशाओं को खोजने के लिए उपयोग किया जाता है। इसी तरह देश का संविधान भी हमारे लिए ध्रुव तारा का काम करता है। जब हमें कोई रास्ता नहीं दिखता तब यह हमें दिशा दिखाता है। वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को 26 नवंबर को ही अपनाया गया गया था। हालांकि, इसे 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू किया गया था। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर 2015 को घोषणा की थी कि 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इसके बाद

विश्व में सर्वोत्तम है भारतीय संविधान: प्रो. रमेश चंद्र सिंह

Image
जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर,जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व में सर्वोत्तम है।इस संविधान ने 26 जनवरी 1950 से अद्यतन देश को एकता एवं अखंडता में बांधे रखने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने भारत के संविधान के विकास की यात्रा का विस्तार से वर्णन किया और कहां कि भारतीय संविधान में भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के मूल्य 'वसुधैव कुटुंबकम' एवं 'आत्मवत सर्वभूतेषु' सन्निहित हैं। यह विश्व का अनोखा संविधान है। बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ पंकज सिंह ने बताया कि भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता ,भातृत्व जैसे मूल्य समाहित हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। संविधान की उद्देशिका की शपथ डॉ अवधेश कुमार मिश्र

इस योजना में पांच हजार अपात्रो का आवेदन हुआ निरस्त,जानें कारण

Image
जौनपुर। कन्या सुमंगला योजना में आए आवेदनपत्रों की जांच में बड़ा खुलासा सामने आया है। इसमें पांच हजार अपात्रों ने आवेदन कर रखा था, इसको जांच के दौरान निरस्त कर दिया गया। जांच में खामियां मिलने पर इन सभी लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं इस वित्तीय वर्ष में आवेनद करने वाले 11 हजार 109 पात्र आवेदन कर्ताओं के खातों में एक करोड़ 83 लाख 84 हजार रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी हैं। प्रोबेशन विभाग की कन्या सुमंगला योजना में 2022-23 के लिए कुल 19 हजार 171 आवेदन आए थे। इसमें से चार हजार 875 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया, वजह कि यह वह लोग थे, जो पात्र न होने के बाद भी योजना का लाभ लेना चाहते थे। इसका सत्यापन कार्य एसडीएम व बीडीओ स्तर पर कराया गया, जिसमें मामला पकड़ में आया। कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। बालिका के जन्म लेने पर दो हजार रुपये, टीकाकरण होने पर एक हजार रुपये, कक्षा एक मे