इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में कोचिंग कालेज के पीछे मिली,पुलिस जांच में जुटी छात्रा का उपचार जारी


महिला अपराध को लेकर प्रदेश और केन्द्र की सरकार चाहे जितना कानून बना रही हो अथवा महिला अपराध को लेकर जीरो टालरेंस का दावा करे लेकिन बहू बेटियों की आबरू आज भी सुरक्षित नहीं है लगभग प्रतिदिन बहू बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आ ही रही है। ताजा घटना मिर्जापुर में अदलहाट थाना क्षेत्र के एक कॉलेज के पीछे घर से कोचिंग पढ़ने निकली इंटर की छात्रा बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र  मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दुष्कर्म के बाद छात्रा को कॉलेज के पीछे फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं की छात्रा शुक्रवार की शाम घर से कोचिंग पढ़ने गई थी। उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। देर शाम छह बजे तक वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे,  लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह बाजार स्थित एक कॉलेज के पीछे छात्रा बेहोशी की हालत में निर्वस्त्र मिली। आसपास के लोगों ने बेहोशी हालत में छात्रा को देख तत्काल पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के मिलने की जानकारी होते ही परिजन भी पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसे कॉलेज के पीछे फेंक दिया गया। मामले में अदलहाट थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद छात्रा के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज की थी केवल छानबीन करने की बात करती रही है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया