जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

जौनपुर। वैभव कृष्ण ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में कुँवर अनुपम सिंह के साथ आयुष श्रीवास्तव, आतिश कुमार सिंह, गोल्डी गुप्ता, देवेश सिंह, अजीत सिंह चौहान सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
डीआईजी ने हत्या, लूट, दुष्कर्म, छेड़छाड़, गो तस्करी, शराब तस्करी, चोरी और नकबजनी जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। चिन्हित माफियाओं पर कठोर कार्रवाई, गैंगशीट, गुंडा एक्ट, जिलाबदर और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी पर विशेष जोर दिया गया।

महिला सुरक्षा, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, अवैध शराब के खिलाफ अभियान और जनसुनवाई में पीड़ितों को निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*