Posts

Showing posts from February 5, 2026

लिपिकीय त्रुटि से वरासत दर्ज होने में आ रही समस्या का हुआ निस्तारण

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के जनसुनवाई के दौरान केराकत तहसील के ग्राम पंचायत रामपुर निवासिनी 82 वर्ष की वृद्ध की फरियादी श्याम दुलारी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके पति की मृत्यु के उपरान्त लिपिकीय त्रुटियों के कारण वरासत दर्ज कराने में कठिनाई का सामना कर रही है। उनके प्रार्थना पत्र पर संवेदनशीलता बरतते हुये जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी केराकत और तहसीलदार को निर्देश दिया कि तत्काल अन्य सम्बन्धित अभिलेखों के आधार पर लिपिकीय त्रुटियों को शुद्ध कराते हुये खतौनी उपलब्ध करा दिया जाय। इसी क्रम में मात्र 1 घण्टे में उनके लिपिकीय त्रुटियों को शुद्ध करा दिया गया। जिलाधिकारी ने श्यामदुलारी को जनसुनवाई कक्ष में खतौनी उपलब्ध भी करा दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने ठण्ड के दृष्टिगत वयोवृद्ध श्याम दुलारी को कम्बल और जूता प्रदान किया गया। इस दौरान  जिलाधिकारी ने बताया कि श्याम दुलारी जी विगत कई महीनों से वरासत दर्ज कराने के लिये प्रयास कर रही थी। प्रकरण संज्ञान में आने के उपरान्त उनकी समस्या का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ...

मंडलायुक्त ने डीएम की मौजूदगी में विशेष प्रगाढ़- पुनरीक्षण के संदर्भ में की समीक्षा बैठक

Image
जौनपुर। आयुक्त वाराणसी मंडल एवं रोल प्रेक्षक एस. राजलिंगम की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयुक्त/रोल प्रेक्षक एस. राजलिंगम के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम भेंट कर उनका स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त/रोल प्रेक्षक ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाता सूची में पाई जा रही त्रुटियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। जिन मामलों में अब तक मैपिंग नहीं हो पाई है, उनमें सुनवाई के लिए संबंधित मतदाताओं को नोटिस निर्गत कर नियत तिथि पर बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में पाई जा रही लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज को दूर कर शुद्ध एवं त्रुटिरहित सूची ...

पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री बाकेलाल यादव जी कीवार्षिक पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Image
जमैथा/प्रधान परिवार के संरक्षक एवं राजस्व विभाग में पूर्व कानूनगो रहे हमारे पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री बाकेलाल यादव जी की वार्षिक पुण्यतिथि के पावन अवसर पर हम सभी उन्हें शत्-शत् नमन करते हैं। पूज्य पिताजी ने अपने सम्पूर्ण जीवन में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन को सर्वोपरि स्थान दिया। उन्होंने न केवल अपने परिवार में, बल्कि समाज में भी उच्च नैतिक मूल्यों एवं आदर्श आचरण की मिसाल स्थापित की। वे एक सच्चे संरक्षक, संवेदनशील पिता तथा समाजसेवा के प्रतीक थे। उनका सरल, निष्कलंक एवं सिद्धांतनिष्ठा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।  वे अपने विचारों और मूल्यों पर अडिग रहते हुए सत्य एवं न्याय के मार्ग पर सदैव अग्रसर रहे। आज उनके पुण्य स्मरण के इस अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि उनके बताए हुए आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव हमारे साथ रहेगा और हमें सही दिशा दिखाता रहेगा। — सादर श्रद्धांजलि ---_---       🙏🏻यादव परिवार💐