लिपिकीय त्रुटि से वरासत दर्ज होने में आ रही समस्या का हुआ निस्तारण

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के जनसुनवाई के दौरान केराकत तहसील के ग्राम पंचायत रामपुर निवासिनी 82 वर्ष की वृद्ध की फरियादी श्याम दुलारी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके पति की मृत्यु के उपरान्त लिपिकीय त्रुटियों के कारण वरासत दर्ज कराने में कठिनाई का सामना कर रही है। उनके प्रार्थना पत्र पर संवेदनशीलता बरतते हुये जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी केराकत और तहसीलदार को निर्देश दिया कि तत्काल अन्य सम्बन्धित अभिलेखों के आधार पर लिपिकीय त्रुटियों को शुद्ध कराते हुये खतौनी उपलब्ध करा दिया जाय। इसी क्रम में मात्र 1 घण्टे में उनके लिपिकीय त्रुटियों को शुद्ध करा दिया गया। जिलाधिकारी ने श्यामदुलारी को जनसुनवाई कक्ष में खतौनी उपलब्ध भी करा दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने ठण्ड के दृष्टिगत वयोवृद्ध श्याम दुलारी को कम्बल और जूता प्रदान किया गया।

इस दौरान  जिलाधिकारी ने बताया कि श्याम दुलारी जी विगत कई महीनों से वरासत दर्ज कराने के लिये प्रयास कर रही थी। प्रकरण संज्ञान में आने के उपरान्त उनकी समस्या का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप ऐसे प्रकरण को गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुये प्रकरणों का निस्तारण किया जाय। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा श्याम दुलारी जी के साथ आये उदयभान राय ने बताया कि उनका किसान सम्मान निधि अवरूद्ध हो गयी है जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि तत्काल प्रकरण का निस्तारण कराया जाय जिसके क्रम में उनकी फार्मर रजिस्ट्री करा दी गयी।

Comments

Popular posts from this blog

कुंवर अनुपम सिंह बने जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

एलएसएस कालेज के संदेश ने निबंध प्रतियोगिता में पाया जिले में तीसरा स्थान