Posts

Showing posts from December 12, 2020

राज्यपाल के हाथों कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य को मिला कोरोना कर्मवीर सम्मान

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय , जौनपुर की कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य को कोरोना कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्र सृजन अभियान संस्था की ओर से शनिवार की शाम को दिया गया। कोविड-19 के दौरान कुलपति की लगातार पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जिलों के महाविद्यालयों में सेवा और समर्पण भाव को देखते हुए यह सम्मान देने का निर्णय किया गया। संस्था ने कोविड-19 के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने उन्हें मदद करने और सेनेटाइजर एवं अन्य जरूरी सामान वितरण कर अपना अनवरत योगदान दिया। इसके साथ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर रेंजर की टीम को जागरूकता अभियान के लिए लगाए रखा। साथ ही शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए विश्वविद्यालयों में सुरक्षा के साथ-साथ पठन-पाठन का संचालन किया जा रहा है।

चपरासी के भरोसे चल रहा है आयुर्वेदिक अस्पताल सरायलोका,चिकित्सक रहते हैं नदारत

Image
जौनपुर।  विकास खण्ड बक्शा क्षेत्र के सरायलोका राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल विगत कई माह से चपरासी के भरोसे चलाया जा रहा है। चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट लापता रहते हैं। क्षेत्रीय जनो की शिकायत का कोई असर चिकित्सक अथवा फार्मासिस्ट पर नहीं हो सका है ।इस लापरवाही का खामियाजा क्षेत्रीय ग्रामीणोंको भुगतना पड़ रहा है।  यहाँ बतादे कि कि ग्रामीण जनो की शिकायत पर सीएमओ ने चिकित्सक और फार्मासिस्ट को समय से उपस्थित हो कर उपचार करने का निर्देश दिया था लेकिन उसका कोई असर चिकित्सक पर नहीं पड़ा है। यहाँ पर शशि सिंह चिकित्सक के रूप में तैनात है तो फार्मासिस्ट के रूप में शैलेश यादव है। खबर है कि फार्मासिस्ट 12 बजे दिन में चिकित्सालय पर पहुंचते हैं और कुछ छड़ बाद फिर अस्पताल से निकल जाते हैं। चिकित्सक की स्थिति यह है कि वह कभी आते ही नहीं है।  इस तरह देखा जाये तो यह अस्पताल केवल चपरासी के भरोसे चलाया जा रहा है। मरीज आते हैं चपरासी से दवा लेने को मजबूर हो जाते है। ग्रामीण जनो का कथन है कि जब यहाँ चिकित्सक आते ही नहीं और इसका मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है तो बेहतर होगा कि इस अस्पताल को बन्द कर

राज्यपाल के हाथों इन 20 शिक्षकों को मिला कोरोना वारियर्स सम्मान

Image
लखनऊः राज्यपाल ने प्राथमिक शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि कम से कम पांचवी तक की शिक्षा मातृभाषा में हो ऐसे प्रयास होने चाहिए। आज के बच्चे कल के देश रखवाले हैं। अतः उन्हें गुणवत्तायुक्त शिक्षा अनिवार्य रूप से मिलनी चाहिये। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य की भी व्यवस्था होनी चाहिए। कोरोना ने परिवार को एक साथ रहना एवं खाना सिखाया। ये विचार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में आयोजित कोविड-19 वारियर्स अवार्ड-2020 के कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर राज्यपाल ने कोविड-19 वारियर्स अवार्ड से 20 लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विपत्ति के समय प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह मदद के लिये आगे आये, हर जगह सरकार नहीं पहुंच सकती। ये कार्य समाजसेवी संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों सभी का है। राज्यपाल ने कहा कि सरकार का हाथ-पैर समाज होता है। हमारे देश की आबादी 130 करोड़ से अधिक है, फिर भी भारत में अन्य देशों की तुलना में कोरोना के कम मामले आए, जबकि हमारे प्रदेश में 24 करोड़ की आबादी तथा संसाधन कम होने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व म

लोक अदालत में 3 करोड़ 18 लाख 37 हजार 950 रूपये राजस्व की हुईं वसूली

Image
जौनपुर । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आज 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत  का आयोजन जिला एवं सत्र  न्यायाधीश  मदन पाल सिंह की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर न्यायपालिका के अधिकारीगण प्राधिकरण के सदस्यगण तथा वाहन दुर्घटना अधिकरण में अधिवक्तागण  काफी सख्या में वादकारी गण उपस्थित रहे ।   इस लोक अदालत में विभिन्न अदालतों के माध्यम् सेे दीवानी के 63 वाद लघु आपराधिक के 1068 वाद, विद्युत 32 वाद, एन.आई एक्ट के 01 वाद  वैवाहिक/भरण पोषण के 36 वाद,  वाहन दुर्घटना प्रतिकर के 10 वाद  तथा प्रीलिटगेशन स्तर पर बैकं ऋण वसूली के 10045 वाद कलेक्ट्रेट न्यायालयों के लघु आपराधिक के 2966 ,राजस्व के 173 वाद, विद्युत बिल से सम्बन्धित वाद 26 तथा अन्य बी0एस0एन0एल0 के 1000 तथा नगर पालिका के 50 वादों सहित कुल 15470 वाद निस्तारण हेतु लगाये गये। इस लोक अदालत में विभिन्न अदालतों के माध्यम सेे दीवानी के 45 वाद लघु अपराध के 562 वाद,  वैवाहिक/भरण पोषण के 18, विद्युत के 30 वाद, वाहन दु

किसानो के समर्थन में सम्मान यात्रा निकलने वाले सपाइयों को प्रशासन ने किया गिरफ्तार

Image
 जौनपुर। किसान बिल के विरोध मेंआज सुबह सैकड़ो की संख्या में सपाइयों ने रामनगर मुख्यालय से सम्मान पद यात्रा प्रारम्भ करने की तैयारी कर रहे थे। तभी वहां पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने पद यात्रा निकालने से रोक दिया इसे लेकर सपा जनो और अधिकारियों के बीच खासी झड़प हो गयी फिर सपा के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सायं 5बजे के बाद रिहा किया।  यहाँ बतादे कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर किसान आन्दोलन के समर्थन में सपा ने प्रदेश के सभी जनपदों में पद यात्रा निकलने का निर्णय लिया था जिसके तहत आज रामनगर में किसान आन्दोलन के समर्थन में किसान सम्मान यात्रा निकलने गये थे। जब आलाअफसरों ने यात्रा निकालने से सपा कार्यकर्ताओं को मना किया तो मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने शाशन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दिया,और उपजिलाधिकारी से नोकझोक हो गई। वही प्रशासन ने सपा कार्यकर्ताओं को उग्र होते देख पदयात्रा की अगुआई कर रहे जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव सहित पूर्व विधायक मड़ियाहूं श्रद्धा यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैलाश यादव,जय जिला पंचायत सदस्य,हिंद यादव,राजेश यादव,राकेश मौर्य,वरिष्ठ कार्य

दवा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग 8 कर्मचारी झुलसे

Image
हैदराबाद:  हैदराबाद में एक दवा फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। इस भीषण आग में 8 लोग झुलस गए हैं। सांगारेड्डी जिले के बोल्लारम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित विंध्या ऑर्गेनिक्स की दवा यूनिट में आग लगी है। फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन आग किन वजहों से लगी यह पता नहीं चल पाया है।

अब तीसरी बार यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ को जान से मारने की धमकी

Image
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ये मैसेज यूपी पुलिस की डायल सेवा 112 के व्हाट्सअप नम्बर पर आया था। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। इस मामले में अब डायल 112 सेवा के ऑपरेशन कमांडर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बता दें कि यह तीसरी बार है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी पुलिस की डायल सेवा 112 के व्हाट्सअप नम्बर पर आए धमकी भरे इस मैसेज में आरोपी ने आपत्ति जनक भाषा का इस्तेमाल किया है। जिस नबंर से यह मैसेज आया है, उसे पुलिस ट्रेस कर रही है। हालांकि अभी शुरूआती जांच में पता चला है कि धमकी देने वाला शख्स आगरा का है। इस बारे में आगरा पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है। साथ ही लखनऊ के सुशांत लोक थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को इससे पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी

डाक्टरों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला अब करना होगा दस साल सरकारी नौकरी

Image
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए डॉक्टरों के लिए दस साल तक सरकारी नौकरी करना अनिवार्य कर दिया है। यही नहीं अगर इससे पहले डॉक्टरों ने अगर नौकरी छोड़ी तो उन्हें एक करोड़ रुपये का भारी जुर्माना देना होगा। सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य में PG करने वाले डॉक्टरों को कम से कम तक दस साल तक सरकारी नौकरी करनी पड़ेगी। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, इसके अलावा नीट में छूट की व्यवस्था भी की गई है। ताकि सरकारी हॉस्पिटल्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सके। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने नौ दिसंबर को आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही सभी अस्पतालों में आदेश पहुंच गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के करीब 15 हजार से ज्यादा पद सृजित हैं। अभी करीब 11 हजार डॉक्टर तैनात हैं। ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में एक साल नौकरी करने वाले MBBS डॉक्टर को NEET पीजी एंट्रेंस एग्जाम में दस नंबर की छूट दी जाती है। दो साल नौकरी करने वाले को 20 अंकों और तीन साल वाले को 30 नंबर की छूट मिलती है। यह डॉक्टर पीजी

प्रदेश भाजपा में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव की कवायत तेज

Image
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीजेपी में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव किये जायेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 28 दिसंबर से आरंभ होने वाले दो दिवसीय दौरे से पूर्व उत्तर प्रदेश भाजपा (BJP) में संगठन विस्तार की तैयारी है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति के अलावा मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रमुखों की तैनाती भी होगी। सबसे अधिक खींचतान भारतीय जनता युवा मोर्चा व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए है। वहीं किसान व अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए दमदार नेता की तलाश जारी है। बता दें कि प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और सह संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति के बाद से संगठन विस्तार की गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल नियुक्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कहते हैं कि सबकुछ तैयार है, बस निर्णय लेना है जो जल्द ही हो जाएगा। क्योंकि विस्तार की तैयारी है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति के अलावा मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रमुखों की तैनाती भी होगी। सबसे अधिक खींचतान भारतीय ज

शापिंग मॉल में शार्ट सर्किट से लगी आग से करोड़ोंका सामान जल कर भष्म

Image
      जौनपुर। जनपद मुख्यालय पर थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बदलापुर पड़ाव पर सीवी मार्ट के  मिनी शापिंग कांप्लेक्स में आज शनिवार को सुबह शार्ट सर्किट से आग लगने के चलते शापिंग माल में रखा लाखों रूपये का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।   घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं है। आग इतनी भयानक थी कि जनपद के कई फायर स्टेशनों सतहरिया, मड़ियाहूं सहित अन्य फायर स्टेशन की भी गाड़ियों को भी आग बुझाने के लिए बुलाना पड़ा। यहां तक कि जनपद की सभी सात गाड़ियों के अतिरिक्त दो बड़ी गाड़ियों को वाराणसी से बुलाया गया था।   अग्निशमन विभाग का अनुमान है कि यह  अग्नि कांड शार्ट सर्किट से लगी होगी। शापिंग माल में आग से बचाव के कोई उपाय नहीं थे। अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं अब आग पर काबू पाने के बाद हुए नुकसान की जांच की जा रही है।

रिटायर फौजी ने जाने पुलिस पर क्यों चलायी गोलियां

Image
समाज में लोगों की सहनशीलता कम होती जा रही है नतीजतन पति और पत्नी के बीच का झगड़ा भी घर से बाहर निकल गया है। कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है जिसमें पति-पत्नी के बीच जब झगड़ा हुआ तो पत्नी ने पुलिस को कॉल कर दिया। शिकायत मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो गुस्सााए रिटायर्ड फौजी पति ने पुलिस पर ही गोलियां चलानी शुरू कर दिन और देखते ही देखते 4 राउंड फायरिंग कर दी। बता दें कि यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के झांसी का है। उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रेमनगर थानाक्षेत्र के ग्वालटोली मोहल्ले में एक रिटायर्ड फौजी ने पुलिस की डायल 112 की गाड़ी पर 4 राउंड फायरिंग कर दी और मौके से भाग निकला। पारिवारिक विवाद के बाद फौजी के परिजनों की सूचना पर डायल 112 की टीम घर पहुंची थी। पुलिस की गाड़ी देख फौजी ने लाइसेंसी बन्दूक से डायल 112 की गाड़ी पर फायरिंग की। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने जान बचाई। घटना को अंजाम देकर बंदूक सहित रिटायर्ड फौजी मौके से फरार हो गया। आरोपी रिटायर्ड फौजी के बेटे आशीष कुमार ने बताया कि पिता श्याम सुंदर फौज में सूबेदार और सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर पद पर रहे हैं। वे परिवार के लो