दवा की फैक्ट्री में लगी भीषण आग 8 कर्मचारी झुलसे




हैदराबाद: हैदराबाद में एक दवा फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। इस भीषण आग में 8 लोग झुलस गए हैं। सांगारेड्डी जिले के बोल्लारम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित विंध्या ऑर्गेनिक्स की दवा यूनिट में आग लगी है। फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई।

आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन आग किन वजहों से लगी यह पता नहीं चल पाया है।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी