किसानो के समर्थन में सम्मान यात्रा निकलने वाले सपाइयों को प्रशासन ने किया गिरफ्तार




जौनपुर। किसान बिल के विरोध मेंआज सुबह सैकड़ो की संख्या में सपाइयों ने रामनगर मुख्यालय से सम्मान पद यात्रा प्रारम्भ करने की तैयारी कर रहे थे। तभी वहां पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने पद यात्रा निकालने से रोक दिया इसे लेकर सपा जनो और अधिकारियों के बीच खासी झड़प हो गयी फिर सपा के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सायं 5बजे के बाद रिहा किया। 
यहाँ बतादे कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर किसान आन्दोलन के समर्थन में सपा ने प्रदेश के सभी जनपदों में पद यात्रा निकलने का निर्णय लिया था जिसके तहत आज रामनगर में किसान आन्दोलन के समर्थन में किसान सम्मान यात्रा निकलने गये थे। जब आलाअफसरों ने यात्रा निकालने से सपा कार्यकर्ताओं को मना किया तो मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने शाशन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दिया,और उपजिलाधिकारी से नोकझोक हो गई। वही प्रशासन ने सपा कार्यकर्ताओं को उग्र होते देख पदयात्रा की अगुआई कर रहे जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव सहित पूर्व विधायक मड़ियाहूं श्रद्धा यादव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैलाश यादव,जय जिला पंचायत सदस्य,हिंद यादव,राजेश यादव,राकेश मौर्य,वरिष्ठ कार्यकर्ता राजवीर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्तओं को पुलिस प्रशासन ने हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी के पश्चात जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर किसान समर्थन में किसान बिल के विरोध में सम्मान यात्रा निकाला जा रहा था लेकिन साशन प्रशासन सच्चाई को सामने आने से रोकना चाहती है लेकिन शासन कितना भी जोर लगा ले जब तक सरकार किसान बिल में बदलाव नही कर देती तबतक हमारी पार्टी किसानों के हक के लिए लड़ती रहेगी,वही पूर्व विधायक मड़ियाहूं श्रद्धा यादव ने कहा कि हमे किसान हित मे लड़ाई लड़ने से शासन प्रशासन नही रोक सकती सरकार द्वारा लगाया गया किसान बिल कानून पूरी तरह से काला और गलत है जबतक किसान बिल सरकार वापस नही लेती तब तक हम लोग लड़ते रहेंगे किसी भी कीमत पर सरकार को किसानों के साथ अन्याय नही करने देंगे।



Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी