Posts

Showing posts from March 19, 2026

जौनपुर:- नूरानी मस्जिद अब्बासी मोहल्ला आदमपुर तुर्की बघैला में तरावीह में कुरआन हुआ मुकम्मल,मांगी गई देश में अमन भाईचारे के लिए दुआएं

Image
दुनियाबी तालीम के साथ साथ दीनी तालीम भी है बहुत जरूरी : मास्टर जानमोहम्मद रोज़ा केवल खाने पीने से रुकने का नाम नहीं:हाफ़िज़ अकरम जौनपुर:- नूरानी मस्जिद अब्बासी मोहल्ला आदमपुर तुर्की बघैला में तरावीह में कुरआन हुआ मुकम्मल,मांगी गई देश में अमन भाईचारे के लिए दुआएं माहे रमज़ान की विशेष नमाज़ तरावीह में कुरआन-ए-पाक मुकम्मल होने का सिलसिला अब आख़िरी है। अब्बासी मोहल्ला आदमपुर तुर्की बघैला नूरानी मस्जिद में तरावीह की नमाज़ पढ़ाने वाले हाफ़िज़ मो.सुबहान निवासी खेतासराय जौनपुर के रहने वाले है। नूरानी मस्जिद में हाफ़िज़ मो. सुबहान ने 29 दिन में तरावी, कुरआन ए पाक मुकम्मल कराया। जहाँ सैकड़ों की संख्या में रोज़ेदारों ने शिरकत करके तरावीह की नमाज़ अदा की। तत्पश्चात मस्जिद कमेटी के लोगों ने हाफ़िज़ मो. सुबहान की गुलपोशी करके उन्हें बधाई दी और अंत में मुल्क में अमन व अमान एवं भाईचारा के लिये दुआएं भी मांगी गई। हाफ़िज़ मो.सुबहान ने बताया कि तरावीह रमज़ान का चांद देख कर शुरू करना है और ईद का चांद देख कर बन्द करना है। ये 29 दिन की तरावीह का इंतेज़ाम था। उन्होंनें रमज़ान की अहमियत को बताते ...

बंधवा-बामी मार्ग पर युवक की लाश मिलने से सनसनी

Image
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली अंतर्गत आने वाले गांव अलापुर में बामी-बंधवा मार्ग पर सड़क किनारे बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है।युवक पल्टूपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है जिसका नाम सौरभ है।उसे बीती रात अभिषेक नाम का एक दूसरा युवक अपने साथ अपनी रिश्तेदारी बताकर ले आया था। पुलिस उस युवक को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है। मामला सड़क दुघर्टना का है कि हत्या का है यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है। मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद है।

गोली चूकी तो तमंचे की मुठिया से सिर फोड़ा, युवक गंभीर

Image
गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने गुरुवार सुबह खौफनाक रूप ले लिया। दुधौरा चौराहे के पास एक युवक को निशाना बनाते हुए बदमाश ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली लक्ष्य से चूक गई, लेकिन इसके बाद हमलावर ने तमंचे की मुठिया से युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान समोधीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मीशंकर यादव के रूप में हुई है। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पड़ताल में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।