मिशन शक्ति से महिलाओं एवं बालिकाओं में बढ़ रहा आत्मविश्वास
निडरता के साथ बेटियां बढ़ रही हैं आगे थरवई / मिशन शक्ति जागरूकता अभियान ही नहीं बल्कि महिलाओं एवं बेटियों में बढ़ रहा आत्मविश्वास का बल। शुक्रवार को थाना थरवई से एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र थरवई अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़िला के पंचायत भवन में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। मिशन शक्ति फेज 5.0 जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य है सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश। जो वर्तमान में सफल साबित हो रही प्रत्येक स्थानों पर महिला शक्ति केंद्र व एंटी रोमियो टीम द्वारा जगह-जगह शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा और बताया जा रहा बेटियां घर से निकले अपने शिक्षा को प्राप्त करें अगर राह चलते कोई मनचला आपको परेशान करे तो ऐसे में घबराएं नहीं जिसके लिए बनाए गए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1098, 1076 आपातकालीन पुलिस डायल 112 एवं साइबर अपराध को लेकर 1930 नंबरों के बारे में बड़े ही विस्तार से बताते हुए जरूरत पड़ने पर उन्हें प्रयोग करने की बात कही। एस आई निधि पटेल ने बताया की घर से विद्यालय आते जाते या किसी महिला को कोई भी प...