Posts

Showing posts from January 15, 2024

मकर संक्रांति को भारतीय संस्कृति में महापर्व का दर्जा दिया गया है: गिरीश चन्द्र यादव

Image
जौनपुर। सूर्य की उपासना के सबसे बड़े पर्व मकर संक्रांति को भारतीय संस्कृति में महापर्व का दर्जा दिया गया है। सामाजिक एकता, समरसता, ओजस्विता और प्रगति के पर्व मकर संक्रांति पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन करने वाले नगर के कार्यकर्ता बंधु निश्चित ही साधुवाद के पात्र हैं। उपरोक्त बातें खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।  भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह जी ने कहा कि समाज के सभी दबे कुचले, शोषित, गरीब भाइयों के साथ भोजन कर उंच नीच जाति-पात का भेदभाव खत्म करने का जो प्रयास भाजपा नगर के कार्यकर्ताओं ने किया है वह समाज के अन्य लोगों के लिए भी अनुकरणीय है। पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हरिश्चंद्र सिंह ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समरस समाज के निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कटिबद्ध हैं। उत्तर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री ओमप्रकाश सिंह ने सहभोज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं हिंदू धर्म में त्योहारों का अपना अलग ही महत्व है और इन त

बुजुर्ग ने जिंदा रहते कर डाला अपना क्रिया-कर्म,तेरहवीं और किया पिंडदान 700 ग्रामीणों को कराया मृत्यु भोज

Image
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अजीब मामला सामने आया है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद की तेरहवीं की। उसने मृत्यु भोज में पूरे गांव को आमंत्रित किया। उसके परिवार वालों ने भी इस भोज में शिरकत की। जीते जी तेरहवीं करने के पीछे की वजह बताते हुए बुजुर्ग ने कहा कि परिवार वालों से भरोसा उठ गया है कि मरने के बाद वे उसकी तेरहवीं करेंगे या नहीं। इसलिए जिंदा रहते हुए उसने ये सारी क्रियाएं अपने सामने ही करा लीं। सकीट क्षेत्र के ग्राम मुंशीनगर निवासी 70 वर्षीय हाकिम सिंह को अपनों से कोई आस नहीं है। उन्हें नहीं लगता कि मृत्यु के बाद अपने कोई आयोजन कराएंगे। इसे लेकर हाकिम सिंह ने सोमवार को खुद ही अपना तेरहवीं संस्कार और मृत्यु भोज कराया। इस तेरहवी संस्कार और मृत्यु भोज कार्यक्रम में गांव के लोग भी बिना झिझक पहुंचे। सैकड़ों लोगों ने भोजन प्राप्त किया। ब्राह्मणों को बुलाकर विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ और तेरहवीं संस्कार की सभी रस्में अदा की गईं।  हाकिम सिंह ने बताया कि उनके कोई पुत्र-पुत्री नहीं है। परिवार में भाई-भतीजों ने घर और जमीन पर कब्जा कर लिया। वे लोग उनके साथ मारपीट करते हैं। ऐसे में भर

काम कराये बगैर ही करा लिया भुगतान अब जांच शुरू, जानें क्या है मामला

Image
जौनपुर। विकास खण्ड धर्मापुर क्षेत्र कराये  कुछमुछ गांव के प्रधान पर लगे आरोप की जांच डीडीओ विजय कुमार यादव ने किया। इस दौरान गांव के लोगों का एक-एक कर बयान दर्ज किया। प्रधान पर आरोप है कि दो सड़कों का निर्माण कराए बिना ही भुगतान करा लिया। जांच अधिकारी के सामने ही शिकायककर्ता एवं प्रधान आपस में भिड़ंत कर लिए ग्रामीण जनों ने बीच बचाव किया। ग्राम पंचायत कुछमुछ निवासी श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने गांव के ग्राम प्रधान लालजी यादव पर गांव में दो कच्चे संपर्क मार्गों पर बिना कार्य करवाए ही भुगतान करा लेने का आरोप लगाया था। छह नवंबर को डीएम अनुज कुमार झा से मिलकर शिकायत की थी कि गांव के प्राथमिक विद्यालय से लेकर कब्रिस्तान तक संपर्क मार्ग पर मिट्टी का कार्य न कराकर एक लाख दो हजार रुपये का फर्जी तरीके से भुगतान करा लिया है।डीएम के निर्देश पर डीडीओ विजय कुमार यादव गांव में जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान डीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण कर 15 से अधिक लोगों का बयान भी लिया। इस दौरान शिकायत कर्ता श्रवण विश्वकर्मा व ग्राम प्रधान लालजी यादव में झड़प भी हो गई। इस पर डीडीओ ने ग्राम प्रधान को फटकार भी ल

नकाबपोश बदमाशो ने युवक को मारी गोली घायल पहुंचा ट्रामा सेंटर,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Image
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के सोहता अड्डा के पास जमीनी विवाद में सोमवार को नकाबपोश बदमाश ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। कंधे पर गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया। आनन-फानन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। जहां उपचार चल रहा है। गोली लगने की जानकारी मिलते ही कटरा कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी सिटी व सीओ सिटी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।  मामला मझवां के पूर्व विधायक के परिवार से जुड़ा हुआ है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी अंजही निवासी उदय मालवीय पहले पूर्व विधायक स्व.रामचंद्र मौर्य के साथ काम करते थे। 2017 के लोकसभा चुनाव में रामचंद्र मौर्य के पुत्र संजय मौर्य की पत्नी सूचिस्मिता मौर्य मझवां से विधायक बनीं। जिसके बाद उदय मालवीय को कामकाज से हटा दिया गया। उदय मालवीय संजय मौर्य के चाचा राम सजीवन के जमीन का काम देखने लगे।  कटरा कोतवाली क्षेत्र के सोहता अड्डा के पास साढ़े 10 बिस्वा भूमि पर विवाद चल रहा है। एक पक्ष से संजय मौर्य अपनी जमीन बता रहे हैं। दूसरे पक्ष से राम सजीवन उसे अपनी जमीन बता रहे हैं। चाचा- भतीजे में जमीन को लेकर विवा

तीन दिवसीय मकर संक्रांति मेले का हुआ समापन

Image
जौनपुर। उ०प्र० शासन के आह्वान पर डूडा एवं नगर पालिका परिषद जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हाल के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय मकर संक्रांति मेले का सोमवार को समापन हो गया।       समापन समारोह को संबोधित करते हुए  चेयरमैन मनोरमा मौर्या ने  कहा कि सरकार को चाहिए कि हर त्योहार पर इस प्रकार का आयोजन करवाये ताकि समूह की महिलाएं इस प्रकार के मेले में अपने उत्पाद का विक्रय कर अपनी आर्थिक उन्नति कर सके।   इस अवसर पर डूडा विभाग के शहर मिशन प्रबंधक जितेन्द्र सिंह, नगर पालिका की के0एन0ए0 रीता रानी, नगर पालिका की कर अधीक्षक अंजू राय सहित नगर पालिका के टी0सी0, आर0 आई0,  स्टाफ व सभासदगण उपस्थित रहे।

सरकारी खर्च पर जानें कैसे राममय हुआ जौनपुर,मंदिरो में हो रहा श्रीराम का गुणगान

Image
जौनपुर। अयोध्या में राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा जनपद राम मय हो गया है। रामोत्सव- 2024 के द्वितीय दिन भी  सभी प्रमुख मंदिरो में भजन कीर्तन व रामायण पाठ जारी रहा। संस्कृति विभाग के सहयोग से सूचना विभाग के पंजीकृत कलाकारो ने अपने आवाज के जादू से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया।    जनपद में समस्त प्रमुख श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर तथा वाल्मीकि मंदिरों में रामकथा, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रम कराए जाने है।इस क्रम में जनपद के तहसीलवार चयनित मंदिरों में सूचना विभाग तथा संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन रामकथा आदि कार्यक्रम की शुरुआत मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी से ही हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा मंदिरो की साफ सफाई के साथ ही सजावट का काम किया गया। राम अभिलाख यादव द्वारा तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर बदलापुर, चिंटू सरगम राम जानकी मंदिर सरोखनपुर में, अब्दुल रशीद और पार्टी द्वारा श्री राम जानकी मंदिर मडियाहू, सोनम सरोज एंड पार्टी द्वारा रामेश्वर धाम मंदिर तहसील सदर, सहित योगेंद्र नाथ चौबे, जगदीश यादव, नरें

सामाजिक संस्था सदभावना क्लब के 28 वें अध्यक्ष बने हाफिज शाह

Image
जौनपुर। सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सदभावना क्लब जौनपुर के नये अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ संस्था के पूर्व अध्यक्ष/ चुनाव अधिकारी मधुसूदन बैंकर के नेतृत्व में तथा संस्था अध्यक्ष आशीष साहू की अध्यक्षता में शनिवार की शाम नगर के एक प्लाजा में 2024 के अध्यक्ष के चयन हेतु एक चुनाव प्रकिया का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव विकास अग्रहरी द्वारा वंदना किया गया। संस्थापक सदस्य/पूर्व अध्यक्ष डॉ एम पी बरनवाल, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव ने संस्था के उद्देश्य व उपलब्धि पर विस्तार से बताया। चुनाव अधिकारी मधुसूदन बैंकर ने चुनाव प्रक्रिया के सम्बन्ध में सदन को बताया की तय समय में सिर्फ एक नामांकन  हफ़ीज़ शाह का प्राप्त हुआ जो पूरी तरह से वैद्य है। सभी पूर्व अध्यक्षों और संस्था सदस्यों की उपस्थिति में संस्था के वरिष्ठ सदस्य हफ़ीज़ शाह को 2024 के लिये सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।अध्यक्ष आशीष गुप्ता व अन्य सभी ने नवचयनित अध्यक्ष को माल्यार्पण कर स्वागत किया इसके पश्चात नवचयनित अध्यक्ष ने अपने 2024 की सम्पूर्ण कार्ययोजना सभी के समक्ष प्रस्तुत कि

लगभग 12 दिनो बाद जलालपुर पुलिस ने डाक्टर टीडी सिंह पटेल के हत्याकाण्ड का किया खुलासा दो गिरफ्तार गये जेल

Image
जौनपुर। थाना जलालपुर की पुलिस ने बाल रोग चिकित्सक डाॅ तिलकधारी पटेल के हत्याकाण्ड का खुलासा लगभग 12 दिनो बाद करते हुए दो अभियुक्तो महेश सोनकर एवं किशन सिंह को गिरफ्तार करने का दावा किया है और विधिक कार्यवाई करते हुए दोनो को जेल रवाना कर दिया है। उनके पास से एक पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस,एक मोटरसाइकिल बरामद करने की बात पुलिस के अधिकारी कर रहे है। इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार गौतम ने घटना को लेकर मीडिया को जो कहांनी बताया है उसके अनुसार मृतक चिकित्सक टीडी सिंह पटेल और गिरफ्तार अभियुक्त किशन सिंह कथित बाल रोग चिकित्सक के बीच क्लीनिक को लेकर विवाद हुआ था। पहले दोनो एक साथ प्रैक्टिस करते थे। लेकिन कुछ समय बाद दोनो अलग अलग क्लीनिक खोल लिए थे तिलकधारी पटेल द्वारा किशन सिंह के खिलाफ अफवाह उड़ाया जा रहा था जिससे किशन की क्लीनिक नहीं चल रही थी। फिर किशन ने तिलकधारी पटेल के हत्या की योजना बनाकर पांच लाख रुपए की सुपारी अभियुक्त महेश सोनकर को दिया। तीन दिन तक रेकी करने के बाद 03 जनवरी 24 को तीन बदमाशो ने मिल कर चिकित्सक तिलकधारी पटेल को अर्ध रात्रि के बाद उ

अपने जन्म दिन पर मायावती का एलान लोकसभा चुनाव बसपा अकेले पूरे दमखम के साथ लड़ेगी

Image
बसपा प्रमुख मायावती आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर मायावती ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का एलान भी कर द‍िया। मायावती ने कहा क‍ि बसपा अब पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी और अब फ्री में समर्थन नहीं देने वाली है। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में कहा, "पार्टी से जुड़े लोग 15 जनवरी, मेरे जन्मदिन के अवसर को 'जन कल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाते हैं। उत्तर प्रदेश में हमारी 4 बार की सरकार के दौरान, हमने दलितों, मुसलमानों, गरीबों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया। हमारी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की नकल अन्य पार्टियों की सरकारें कर रही हैं।'' मायावती ने कहा, "पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बात से अवगत होने की जरूरत है कि कैसे सपा (समाजवादी पार्टी) प्रमुख ने भारत गठबंधन के संबंध में बसपा को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह बसपा प्रमुख के प्रति अपना रवैया बदल दिया।'' मायावती ने कहा, "मुझे अयोध्या में राम मंदिर के

कोहरे का कहर दो बसो की भीषण टक्कर 40 यात्री गम्भीर रूप से घायल,आधा दर्जन की हालत नाजुक

Image
भीषण कोहरे के कारण यूपी में सड़क दुर्घटनाओ की बाढ़ आ गई है  बीती रातयमुना एक्‍सप्रेसवे पर रात करीब तीन बजे दो बसों की आपस में भीषण टक्‍कर हो गई। हादसे में करीब 40 लोग जख्‍मी हो गए। सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के पास माइल स्टोन 110 राया कट पर भोर में करीब तीन बजे दो बसें आपस में टकरा गईं, जिससे 40 लोग घायल हो गए। 31 घायलों को जिला अस्पताल में और 9 अन्य घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एक बस धौलपुर से नोएडा जा रही थी और दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। घायलो में आधा दर्जन यात्रियो की हालत नाजुक बनी हुई है।