Posts

Showing posts from March 22, 2026

कौशलयुक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की पहचान” — अजीत प्रजापति

Image
 “कौशल और सेवा भावना से सशक्त युवा ही राष्ट्र निर्माण की असली शक्ति” जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका एवं कौशल विकास” विषय पर प्रेरणादायी एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में समाज सेवा के संस्कार विकसित करना, कौशल आधारित शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमर अब्बास, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के प्रोफेसर सुरेश पाठक एवं पूर्वांचल के महामंत्री प्रोफेसर शैलेन्द्र सिंह अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए उनका स्वागत किया। अपने प्रेरक उद्बोधनों में वक्ताओं ने कहा कि युवा ऊर्जा, नवाचार और संकल्प का प्रतीक है, जो राष्ट्र की प्रगति का आधार बन सकती है। डॉ. कमर अब्बास ने युव...

*नवनिर्माण के 9 वर्ष’ की गूंज: कलेक्ट्रेट में भव्य आयोजन, अन्नप्राशन संस्कार संग योजनाओं का प्रसार*

Image
जौनपुर, 22 मार्च। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु बाल विकास एवं पुष्टाहार रहा, जिसमें सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा दो बच्चों—अंचल और कीर्ति—का अन्नप्राशन संस्कार कर किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को औपचारिक रूप दिया गया। इस दौरान ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ विषय पर आधारित बुकलेट एवं फोल्डर का प्रदर्शन एवं वितरण किया गया, जो प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को दर्शाता है। समारोह में आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और मुख्य सेविकाओं को सम्मानित किया गया। बक्सा की मुख्य सेविका निधि, जौनपुर नगर की अनीता यादव, खुटहन की दीपिका शुक्ला सहित प्रतिभा सिंह, सरिता यादव, विद्यावती देवी, वंदना और संजू यादव को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी न...

*क्षत्रियों की भूमिका पर गरजे ब्रजभूषण सिंह, बोले— राष्ट्र निर्माण में रहा अहम योगदान*

Image
जौनपुर -बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के मार्कण्डेय सिंह सभागार में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने क्षत्रिय समाज की ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन काल से लेकर आज तक राष्ट्र और समाज के निर्माण में क्षत्रियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज में आज भी सभी वर्गों का नेतृत्व करने की क्षमता मौजूद है। स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केवल महात्मा गांधी को ही आजादी का श्रेय देना पूरी तरह सही नहीं है, बल्कि चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह और सुभाष चन्द्र बोस जैसे क्रांतिकारियों का योगदान भी उतना ही अहम रहा है। *युवाओं को दिया संदेश* पूर्व सांसद ने युवाओं को प्रेरित करते हुए रश्मिरथी और हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान चालीसा में बल, बुद्धि और विद्या की कामना की है, और यदि ये तीनों गुण व्यक्ति में हों तो सफलता स्वयं उसके पास आती है। उन्होंने छात्रों से जमी...

*एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी, ‘मिशन शक्ति’ से सपनों को मिली नई उड़ान*

Image
शाहगंज (जौनपुर)। -“बेटी पढ़ेगी, तभी देश आगे बढ़ेगा” इस सोच को साकार करते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा मानसी यादव को एक दिन के लिए डिप्टी एसपी बनाया गया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से यह अनूठी पहल ‘मिशन शक्ति’ अभियान के छठवें चरण के तहत की गई। इस अवसर पर शाहगंज के डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान ने मानसी को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, अधिकार और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समाज सेवा के महत्व को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए पुलिस व्यवस्था को करीब से जाना और कई जिज्ञासाएं भी व्यक्त कीं। *छात्राओं में दिखा उत्साह* डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान ने छात्राओं के अनुशासन और व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने की प्रेरणा देते हैं। *मानसी बोली अब और मजबूत हुआ सपना* एक दिन की डिप्टी एसपी बनी मानसी यादव भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि उनका सपना पुलिस विभाग में...