Posts

Showing posts from October 2, 2025

विजय दशमी उत्सव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा संघ शताब्दी वर्ष मनाया गया

Image
गंगापार / विजय दशमी उत्सव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विजय दशमी पर्व पर शांतिपुरम नगर के लेहरा तिवारी पुर बस्ती का संघ शताब्दी वर्ष मनाया गया। सर्व प्रथम शस्त्र पूजन दीप प्रज्वलन के उपरान्त अधिकारी परिचय कराया गया। कार्यक्रम में माननीय भाग संघचालक राम सिंगार जी अध्यक्ष योगेश तथा जिनका पाथेय प्राप्त हुआ विंध्यवासिनी जी मञ्चासीन रहे। नगर संघ चालक वीरेंद्र जी नगर कार्यवाह इंद्रदेव, नगर बौद्धिक प्रमुख चंद्रप्रकाश, शारीरिक प्रमुख संजय, व्यवस्था प्रमुख मनोज प्रचार प्रमुख रमा कांत बस्ती प्रमुख अमरजीत, विस्तारक राम कृष्ण, शाखा कार्यवाह डॉ मिथिलेश, शुभम, मुख्य शिक्षक आनंद तथा बस्ती के सभी स्वयं सेवक बंधुओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । आज का कार्यक्रम 4 बजे से गुरुकुल विद्या मंदिर विद्यालय तिवारी पुर में आयोजित हुआ। संघ के सौ वर्ष के कार्यकाल पर विंध्यवासिनी जी ने प्रकाश डाला तथा अध्यक्ष योगेश, शताब्दी वर्ष मनाने के साथ ही संघ के मौलिकता पर प्रकाश डाला। 5 बजे से पथ संचलन घोष के साथ विद्यालय से निकाला गया जो पॉलीटेक्निक चौराहे से गोहरी रेलवे फाटक से होते हुए ज्ञानकुंज कॉलोनी ह...

जगदीशपुर दुर्गा मंदिर में भव्य भंडारा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Image
थरवई। ग्राम जगदीशपुर पूरे चंदा स्थित प्राचीन मां दुर्गा मंदिर में नौ दिनों तक चले भक्ति-मय मां भगवतीजागरण कार्यक्रम के उपरांत दशमी तिथि पर गुरुवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भंडारे की भव्य व्यवस्था सज्जन द्विवेदी, रामगोपाल शुक्ला, श्याम कृष्णा पिंटू शुक्ला, राजन तिवारी के  के यादव, बाबा यादव, नरेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, मुकेश कुमार पांडेय, मुकेश कुमार उर्फ डॉक्टर शुक्ला, संतोष शुक्ला, गौरव द्विवेदी, राजा द्विवेदी एवं आचार्य नमो नारायण शुक्ला बिजलेस भारतीय एवं गांव के संभ्रांत लोगों के द्वारा की गई। मंदिर परिसर का दृश्य भक्तिभाव, आस्था और दिव्यता से ओतप्रोत रहा। मां के जयकारों से गुंजायमान माहौल ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।   कृष्णा मोहन मौर्या  ( सच खबरें )

मिशन शक्ति बना महिलाओं के लिए वरदान

Image
थरवई /  मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना क्षेत्र थरवई के सरायचंदी में बालिकाओं एवं छात्राओं को मिशन शक्ति का पाठ पढ़ाया। नारी शक्ति का पाठ और बालिकाओं को शिक्षा के महत्व को समझाया गया तथा बड़े भव्य तरीके से थाना थरवई मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निधि पटेल व एंटी रोमियो टीम द्वारा चला जागरूकता अभियान। टीम द्वारा महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उनके लाभ को समझाया गया । वहीं मौके पर उपस्थित रहीं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान को लेकर सभी का ध्यान आकृष्ट किया और बताया सभी छात्राएँ अपनी शिक्षा से वंचित न हों बिना भय के घर से निकलें और विद्यालय पहुंचे अगर रास्ते चलते या अन्य कोई भी शिक्षा के क्षेत्र में बाधा डाले व परेशान करे तो ऐसे में आप बिल्कुल भी घबरायें नहीं आपकी सुरक्षा व सम्मान को दृष्टिगत रखते हुए वीमेन पॉवर हेल्प लाइन नंबर 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1076 एवं  डायल 112 का प्रयोग करने की बात कही। मिशन शक्ति प्रभारी निधि पटेल ने साइबर अपराध को लेक...

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उठायें लाभ - मुख्य अतिथि डॉ कोमल सरोज

Image
गाँधी जयंती पर 40 श्रमिकों को मिला प्रोत्साहन पुरस्कार थरवई /  2 अक्टूबर को देश के पिता यानी महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। यह दिन सिर्फ उनके जन्मदिन का प्रतीक नहीं है, बल्कि हमें उनके द्वारा दिए गए सत्य, अहिंसा, सादगी और नैतिक मूल्यों की याद दिलाता है। गुरवार को विकास खंड सोरांव अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़िला में बड़े ही भव्य तरीके से गाँधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जायंती मानई गई। एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। ग्राम प्रधान द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र के साथ उनका सम्मान बढ़ाया। ग्राम विकास अधिकारी यशवंत सिंह यादव, ग्राम प्रधान जो बहुत ही सरल स्वभाव के राम अचल यादव द्वारा ग्राम पंचायत पड़िला के 40 महिला श्रमिकों को उनके प्रोत्साहन के रूप में उनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं डॉ कोमल सरोज ने उपस्थित सभी को अपना धन्यवाद दिया और बतलाया कि अपने ग्राम पंचायत पड़िला के ग्राम प्रधान व सचिव से अगर किसी भी प्रकार की सरकार द्वारा चलाई जा योजनाओं का लाभ लेने में समस्या आये तो उनसे मिलकर बात को साझा करें और हर जन कल्याणकारी योजनाओं का ...

मूर्ति विसर्जन की तैयारी के दौरान करंट की चपेट में आए लोग, चार लोग अस्पताल में भर्ती

Image
जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के घनघनवा गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। बुधवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था करते समय अचानक बिजली की लाइन की चपेट में आने से करीब 10 से 12 लोग करंट की चपेट में आ गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसमें चार की हालत खराब देखते हुए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, सभी हालत खतरे से बाहर बताई जा रहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मूर्ति विसर्जन की तैयारी में जुटे ग्रामीण जैसे ही बिजली के हाईटेंशन तार के संपर्क में आए, जोरदार झटका लगा और कई लोग जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीण तत्काल घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और अन्य नजदीकी निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे। करंट लगने से घायल हुए लोगों में अमरजीत बिंद, सुमित्रा बिंद, रीना बिंद, बच्चन बिंद और राम अवध बिंद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ लोगों को हल्की चोटें आई ...

शिक्षा, शोध एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा पूर्वांचल विश्वविद्यालय: प्रो वंदना सिंह

Image
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस और गांधी जयंती पर 20 उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में    विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस एवं महात्मा गांधी जयंती के अवसर आर्यभट्ट सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 20 कर्मचारियों को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सम्मानित किया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल सचिवालय के निर्देशानुसार आयोजित  ' सेवा पखवाड़ा '  कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रदान किया गया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय पूर्वांचल क्षेत्र में शिक्षा ,  शोध और सामाजिक उत्तरदायित्वों के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण कर रहा है। इस अवसर पर प्रो. वंदना सिंह    ने कहा कि विश्वविद्यालय की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालन में कर्मचारियों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने इस अवसर पर सम्मानित होने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई दी। ...

*स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लेने वाले बापू के अनुयायी नहीं:-राकेश मौर्य*

Image
जौनपुर -समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह पूर्वक समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय पर आज बृहस्पतिवार दिन में 11 बजे संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित सपाजनों से दोनों महापुरूषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने उनके जीवन मूल्यों पर विधिवत चर्चा कराई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को देश न कभी भूला है और न ही कभी भूलेगा। उनके विचार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन...

क्रॉस कंट्री रेस : महिला वर्ग में खुशी, पुरुष वर्ग में शिव ओम रहे विजेता

Image
जौनपुर। सेवा पखवाड़ा एवं  नशा मुक्ति अभियान  के अंतर्गत गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। महिला वर्ग की 3 किमी. रेस और पुरुष वर्ग की 5 किमी. रेस का शुभारंभ आबकारी विभाग के उप निरीक्षक अब्दुल कैश ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने गांधी-शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने अंगवस्त्रम भेंटकर अतिथियों का सम्मान किया। प्रतियोगिता परिणाम : महिला वर्ग  : खुशी पटेल प्रथम, बिंदु पटेल द्वितीय, शिवांगी यादव तृतीय, पूजा यादव चतुर्थ, अमृता यादव पंचम, नैन्सी छठीं। पुरुष वर्ग  : शिव ओम प्रथम, खादिम द्वितीय, श्रेयांश यादव तृतीय, आकाश निषाद चतुर्थ, आकाश पटेल पंचम, मोहम्मद इकबला छठें। रेस के उपरांत झंडारोहण और खिलाड़ियों को मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही  स्वच्छता पखवाड़ा  के तहत खेल परिसर और मैदान की सफाई की गई तथा नशा मुक्ति का संकल्प ल...

जौनपुर में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Image
जौनपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलेभर में श्रद्धा व उत्साह का माहौल रहा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सहित अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जनक कुमारी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने  रामधुन  प्रस्तुत की, जिस पर जिलाधिकारी ने छात्राओं और शिक्षिका को डायरी, पेन व मिष्ठान्न देकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि  “महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें।”  उन्होंने शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन और उनके संघर्ष को अनुकरणीय बताया। सांसद सीमा द्विवेदी ने गांधीजी के जीवन दर्शन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और शास्त्री जी के  जय जवान जय किसान  नारे की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि गांधीजी के ...

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 36 दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल वितरित

Image
जौनपुर। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 36 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में ट्राईसाइकिल वितरित कर दिव्यांगजनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही खादी ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी व एनआरएलएम द्वारा लगाए गए स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। राज्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि  “महात्मा गांधी ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया था। इसी क्रम में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल देकर उन्हें सशक्त किया जा रहा है।”  उन्होंने किसानों की समृद्धि को देश की खुशहाली का आधार बताते हुए सरका...

247वीं बार गूंजे वैदिक मंत्र, जौनपुर रियासत की हवेली में हुआ शस्त्र पूजन

Image
जौनपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर जौनपुर रियासत की हवेली एक बार फिर शाही वैभव और परंपराओं की गवाही बनी। राजमहल के दरबार हाल में 12वें नरेश कुंवर अवनींद्र दत्त ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन संपन्न किया। राजपुरोहित पंडित जनार्दन मिश्र के सान्निध्य में संपन्न इस अनुष्ठान में नगर के गणमान्यजनों, व्यापारियों तथा समाज के प्रबुद्ध वर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह परंपरा कोई नई नहीं, बल्कि वर्ष 1778 से चली आ रही है, जब प्रथम नरेश राजा शिवलाल दत्त ने विजयादशमी पर शस्त्र पूजन और दरबार की शुरुआत की थी। तब से अब तक यह दिव्य अनुष्ठान वर्ष दर वर्ष नवरात्रि और विजयादशमी पर्व का अभिन्न हिस्सा बना हुआ है। इस वर्ष यह आयोजन अपने 247वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। शाही वैभव का नजारा दरबार हाल में सजी शाही सजावट, परंपरागत पोशाक—साफे की पगड़ी और काली कोट धारण किए गणमान्यजनों की उपस्थिति ने वातावरण को और अधिक राजसी बना दिया। राजा जौनपुर के दरबार का यह दृश्य वर्षों से जिले की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में लोगों को आकर्षित करता रहा है। इतिहास की झलक राज डिग्री कॉलेज के पूर्व ...

जौनपुर में मुठभेड़ : अन्तरजनपदीय चोर गिरोह का सरगना सहित 5 गिरफ्तार, हथियार-वाहन-नकदी बरामद

Image
जौनपुर। गौराबादशाहपुर, केराकत थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अन्तरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। मुठभेड़ में गैंगलीडर महेन्द्र मौर्या व एक अन्य बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जबकि तीन अन्य को दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से दो तमंचा, कारतूस, 2.74 लाख नकद और चारपहिया वाहन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 02 अक्टूबर को पुलिस टीम को सूचना मिली कि काली गाड़ी से कुछ संदिग्ध लोग बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए। सभी पांच शातिर चोर गिरफ्तार कर लिए गए, जिन पर जौनपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़ समेत कई जनपदों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार/घायल बदमाशों के नाम महेन्द्र मौर्या निवासी सुल्तानपुर (गैंगलीडर, घायल) चन्दन सेठ निवासी जौनपुर (घायल) राज सोनी उर्फ रजत सोनी निवासी मछलीशहर (गिरफ्तार) सूरज यादव उर्फ लल्लू निवासी बक्शा (गिरफ्तार) ऋषि साहू निवासी कोतवाली जौनपुर (गिरफ्तार) बरामदगी 2 तमंचा, 4 कारतूस एक चारपहिया वाहन (UP 62 BF 0824) ₹2,74,000 नकद टीम में श...