Posts

Showing posts from April 13, 2026

*जौनपुर में टेट की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का विशाल मशाल जुलूस, सरकार के खिलाफ बुलंद हुए स्वर*

Image
*जौनपुर।* अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में मंगलवार को टेट (TET) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने विशाल मशाल जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जताई। जुलूस बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचा, जहां शिक्षकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया। मशाल जुलूस में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं ने “सेवा सुरक्षा कैसे पाई, संघर्षों से बलिदानों से”, “इसकी रक्षा कौन करेगा—हम करेंगे, हम करेंगे” तथा “नो टेट, आरटीई एक्ट लागू करो” जैसे नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। शिक्षकों ने टेट की अनिवार्यता को ‘काला कानून’ बताते हुए इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की।

जौनपुर में जिला अस्पताल के पास नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी, कुत्ते नोच रहे थे मासूम का शरीर

Image
जौनपुर। शहर के उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय परिसर में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मर्चरी (लाश घर) के पीछे एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना में बेदर्द परिजनों ने नवजात के शव को एक काली पन्नी में लपेटकर फेंक दिया था। *सफाई कर्मी ने दी सूचना* जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक सफाई कर्मी मर्चरी के पिछले हिस्से की ओर गया था। वहां उसने देखा कि कुछ कुत्ते एक काली पन्नी को खींचकर उसे नोच रहे हैं। पास जाकर देखने पर उसके होश उड़ गए; पन्नी के भीतर एक दुधमुंही बच्ची का शव था। सफाई कर्मी ने तत्काल इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन और भंडारी चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भंडारी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नवजात के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भारत विकास परिषद जौनपुर का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

Image
*गणेश साहू अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार संतोषी सचिव डॉ दिवाकर गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद की ली शपथ* भारत विकास परिषद जौनपुर द्वारा आयोजित 13 वे दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन विष्णु मोटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष श्रीमान सोहनलाल श्रीमाली जी,विशिष्ट अतिथि अमरावती ग्रुप से श्रीमान राम प्रकाश पाण्डेय जी,प्रांतीय संरक्षक ब्रह्मा नंद पेशवानी जी,क्षेत्रीय वित्त सचिव मुकुल शाह जी,प्रांतीय वित्त सचिव विवेक कुमार तिवारी जी,प्रांतीय गतिविधि संयोजक पर्यावरण राकेश मिट्टा जी द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन करने के पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर बारिनाथ के छात्राओं द्वारा वंदे मातरम् गीत के बाद कार्यक्रम की शुरुवात हुई। पूर्व अध्यक्ष लोकेश कुमार द्वारा परिषद परिचय के क्रम में  स्थापना से लेकर आज तक के परिषद विस्तार की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि सोहन लाल श्रीमाली जी ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि भारत विकास प...