भारत विकास परिषद जौनपुर का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

*गणेश साहू अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार संतोषी सचिव डॉ दिवाकर गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद की ली शपथ*
भारत विकास परिषद जौनपुर द्वारा आयोजित 13 वे दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन विष्णु मोटल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष श्रीमान सोहनलाल श्रीमाली जी,विशिष्ट अतिथि अमरावती ग्रुप से श्रीमान राम प्रकाश पाण्डेय जी,प्रांतीय संरक्षक ब्रह्मा नंद पेशवानी जी,क्षेत्रीय वित्त सचिव मुकुल शाह जी,प्रांतीय वित्त सचिव विवेक कुमार तिवारी जी,प्रांतीय गतिविधि संयोजक पर्यावरण राकेश मिट्टा जी द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन करने के पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर बारिनाथ के छात्राओं द्वारा वंदे मातरम् गीत के बाद कार्यक्रम की शुरुवात हुई।
पूर्व अध्यक्ष लोकेश कुमार द्वारा परिषद परिचय के क्रम में  स्थापना से लेकर आज तक के परिषद विस्तार की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि सोहन लाल श्रीमाली जी ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद की स्थापना समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करते हुए समाज की सेवा करना है परिषद कार्यक्रम के द्वारा युवाओं को देश प्रेम,नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।
विशिष्ट अतिथि राम प्रकाश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के निचले वर्ग की सेवा करना ही सच्ची समाज सेवा है।
अध्यक्ष सतेंद्र गुप्ता द्वारा सभी का स्वागत करते हुए कहा जौनपुर शाखा हमेशा से सेवा एवं संस्कार के क्षेत्र में कार्य करती रही है।गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता ज्योति श्रीवास्तव ने महिला उत्थान के लिए  किए गए कार्यों का ब्योरा दिया। कोषाध्यक्ष गणेश साहू द्वारा वर्ष भर के आय व्यय का ब्योरा दिया। सचिव संतोष अग्रहरि ने जौनपुर शाखा द्वारा वर्ष भर किए गए  कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष सतेंद्र अग्रहरि ने पूरे वर्ष भर सहयोग करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया।
प्रांतीय गतिविधि संयोजक पर्यावरण राकेश मिट्टा द्वारा रत्नेश जी वैश्य,अभिषेक गुप्ता,अवधेश केशरवानी,आलोक गुप्ता,सुनील कुमार,विकाश शर्मा, संजय कुमार पांडे ,अरविंद कुमार,
अमित कुमार साहू,अनिल कुमार साहू,दिलीप साहू,सुनील कुमार सोनकर ,अनीस कुमार मिश्रा,संतोष अग्रहरि,इंद्रजीत सेठ,विनय केशरवानी को नए सत्र की सदस्यता ग्रहण कराई।
प्रांतीय वित्त सचिव विवेक तिवारी द्वारा नए सत्र के अध्यक्ष गणेश जी साहू,सचिव डॉ प्रेम कुमार संतोषी,कोषाध्यक्ष, डॉ दिवाकर गुप्ता, गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता अर्चना पाठक को पद की शपथ दिलाई।अध्यक्ष गणेश साहू द्वारा अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उन्हें उनके दायित्व की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष गणेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा की जौनपुर शाखा पांच सूत्रों पर हमेशा अच्छा कार्य करती रही है आगे भी सेवा संस्कार समर्पण के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।नशा मुक्ति के लिए वृहत अभियान चला कर समाज को नशा मुक्ति करने का प्रयास करूंगा।शाखा के स्थाई प्रकल्प के रूप में मीरगंज गांव में स्थापित आंगनवाणी केंद्र एव ग्राम वासियों के लिए लगे पंप के द्वारा शुद्ध जल प्याऊ को निरंतर चलाने का कार्य किया जाएगा।निर्माणाधीन स्वामी विवेकानंद प्रेरणा स्थल पर स्वामी विवेकानंद जी की भव्य प्रतिमा जल्द ही स्थापित की जाएगी।
क्षेत्रीय वित्त सचिव मुकुल शाह ने अपने उद्बोधन में नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि जौनपुर शाखा का नाम अपने कार्यों के द्वारा पूरे काशी प्रांत में हमेशा ऊंचा रहा है।केंद्र द्वारा शाखाओं के लिए कुछ नए दिशानिर्देश की जानकारी दी।
सरस्वती शिशु मंदिर बारीनाथ की छात्राओं द्वारा बहुत ही शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया।ताइकांडो के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू के नेतृत्व में बच्चों द्वारा आत्मरक्षा हेतु कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर शशांक सिंह रानू ,ब्राम्हेश शुक्ला,अंजना सिंह,विष्णु सहाय,व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह,सर्वेश जायसवाल,सहकार भारती अध्यक्ष प्रदीप सिंह,लायंस क्षितिज अध्यक्ष अतुल सिंह,दिलीप सिंह,प्रदीप सिंह, जेसीआई अध्यक्ष अंजनी प्रजापति,सतीश जायसवाल,दुर्गापूजा महासमिति अध्यक्ष मनीष देव सचिव मनीष गुप्ता,साहू समाज अध्यक्ष अनिल गुप्ता,शौर्य अध्यक्ष अवधेश गिरी,पूर्व अध्यक्ष शरद पटेल,विक्रम गुप्ता,भृगु नाथ पाठक,राजेंद्र निगम , प्रदीप जायसवाल,रमेश सिंह,अजयनाथ जायसवाल,ध्रुव जायसवाल,संतोष साहू,विष्णु कुमार गौड़,मनोज अग्रहरी,संजय साहू, डॉ आनंद मौर्य,उमेश जायसवाल,संजय जायसवाल,राकेश सोनी,मनीष गुप्ता,रूपेश कुमार अग्रहरी,आशुतोष पाठक,डा गौरव मौर्या, राजीव श्रीवास्तव,डा सौरभ रस्तोगी,डॉ विकाश रस्तोगी,राम रतन सेठ,शिव कुमार सेठ,विवेक  भाटिया,आनंद साहू,अजय गुप्ता,  राजेश अग्रहरी,संस्था के सभी सदस्य एव महिलाओ ने दायित्व ग्रहण ने अपनी पूर्ण सहभागिता दी ।कार्यक्रम का सफल संचालन शिव कुमार गुप्ता एवं दिलीप जायसवाल ने किया।और सचिव डॉ प्रेम कुमार संतोषी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि