Posts

Showing posts from November 7, 2021

डायरेक्टर कार्यालय पर 12 नवंबर को शिक्षको का प्रदर्शन, तैयारियों की हुई समीक्षा

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर पालिका इंटर कॉलेज जौनपुर में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह एवं संचालन जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने किया ।इस बैठक में आगामी 12 नवंबर को डायरेक्टर कार्यालय लखनऊ में होने वाले धरने की सफलता को लेकर के संगठन के सदस्यों ने व्यापक मंथन किया इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह एवं प्रदेश मंत्री अजय प्रकाश सिंह ने शिक्षक साथियों से बड़ी संख्या में आगामी धरने पर उपस्थित होने का आह्वान किया उन्होंने इसे कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक बताते हुए कहा की पुरानी पेंशन बहाली सहित कई बड़ी मांगों पर कोई करवाई नहीं हो रही है।  इस बैठक में जिला अध्यक्ष सुधाकर सिंह शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित मांगोगे पूरा लो होने पर निराशा व्यक्त की तथा आंदोलन को आवश्यक बताते हुए धरने को सफल बनाने के लिए शिक्षकों से आग्रह किया जिला मंत्री प्रमोद सिंह इस बात पर हर व्यक्ति की पटल पर सरकार के द्वारा मांगे मानने के बावजूद भी  अपना वादा पूरा करने में असफल रही है इन बातों को लेकर के शिक्षक आंदोलनरत है तथा डायरेक्टर

नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षा में अब यूपी बोर्ड जानें क्या बदलाव किया है, इसका असर क्या होगा

Image
नई शिक्षा नीति के तहत यूपी बोर्ड भी इस बार 9वीं की परीक्षा OMR शीट से कराने जा रहा है। 70 नंबर की लिखित परीक्षा में 20 नंबर के सवाल OMR शीट पर बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे जबकि 50 नंबर पुरानी व्यवस्था के तहत डिस्क्रिप्टिव होंगे। CBSE की तर्ज पर बदला गया परीक्षा का पैटर्न बता दें कि CBSE की तर्ज पर यूपी बोर्ड भी इस बार 9वीं की परीक्षा में बदलाव करने जा रहा है। 100 नंबर के पेपर में 30 नंबर इंटरनल एग्जाम के होंगे तो वहीं 70 नंबर लिखित परीक्षा के रहेंगे। बता दें कि CBSE बोर्ड पहले से ही 9वीं और 11वीं के लिए इस नई व्यवस्था को लागू कर चुका है। CBSE बोर्ड में 100 नंबर के पेपर में 30 नंबर आंतरिक मूल्यांकन और 70 नंबर लिखित परीक्षा के रखे गए हैं। इस 70 नंबर की लिखित परीक्षा में 35 नंबर बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब ओएमआर शीट के जरिए ही भरे जाएंगे और 35 नंबर वर्णनात्मक होंगे।  9वीं की परीक्षा पैटर्न में बदलाव, अब OMR सीट पर होगी परीक्षा यूपी बोर्ड भी इस बार 9वीं की परीक्षा OMR शीट से कराने जा रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत 70 नंबर की लिखित परीक्षा में 20 नंबर के सवाल OMR शीट पर बहुविकल्प

विकास और सुशासन के चलते लोग भाजपा परिवार से जुड़ रहे है - महेश चंद्र श्रीवास्तव

Image
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर मंडल उत्तरी खोवा मंडी चहारसू चौराहा के पास महा सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी 4 करोड़ लोगों को सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है उन सब की जिम्मेदारी है हम सभी कार्यकर्ताओं के ऊपर है अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा कर पुनः 2022 में योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे इस कार्य को पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं फिर उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों को बताया और कहा कि भाजपा की सुशासन और विकास की गति को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग भाजपा परिवार से  जुड़ रहें है। इसी क्रम में आज लगभग 1800 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया।   इसके बाद राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा आगे भी जिले में कई जगहों पर यह अभियान चलाया ज

भगवान चित्रगुप्त थे सृष्टि के रचयिता रखते थे संसार का लेखा जोखा- गिरीश चन्द्र यादव

Image
जौनपुर। भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर द्वारा प्राचीन मन्दिर भगवान चित्रगुप्त मंदिर बाबा गोरक्षनाथ जी मन्दिर में भव्य आयोजन हुआ।जिसमें भगवान चित्रगुप्त जी का भव्य सिंगार वाराणसी से आये कलाकारों द्वारा किया गया भगवान चित्रगुप्त के सिंगार में छप्पनभोग महाआरती भी हुई जिसमे भजन सम्राट पंकज सिन्हा व शैली गगन व कुँवर श्रीवास्तव के भजन प्रस्तुत करने पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व जौनपुर सदर के विधायक गिरीश चन्द यादव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के रचयिता रहे हैं वे पूरे संसार का लेखा जोखा रखते हैं आज उनके पूजन समारोह में शामिल होना सौभाग्य की बात है राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा राष्ट्रवाद का साथ दिया है जिनके अनेक महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। बारीनाथ मठ के महंत पुजारी बाबा हरदेव नाथ जी कहा कि आज मंदिर प्रांगण में लग रहा है भगवान चित्रगुप्त खुद उत्तर आये हैं। स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने कहा कि अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना आज सर्वसमाज के ल

यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री ने ठा0 राम अधार सिंह की मूर्ति अनावरण के बाद पम्प नहर का किया लोकार्पण

Image
जौनपुर। प्रदेश सरकार के मंत्री जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ) महेंद्र सिंह द्वारा आज राम आधार सिंह महाविद्यालय सेहलमपुर परिसर, जौनपुर में स्व. ठाकुर राम आधार सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। तत्पश्चात मोथहा पम्प नहर का लोकार्पण किया गया। मूर्ति अनावरण के बाद मंत्री ने उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के लोगो के संस्कृति और विचार अदभुत है। महान लोग आते है, अपने पदचिन्हों को छोड़ जाते है, ऐसे ही महान व्यक्तित्व के धनी स्व.राम आधार सिंह थे। महान व्यक्ति के मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में आकर हर्षित महसूस कर रहा हूं।  विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण आचार्य ने ठाकुर रामअधार सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अपने पुरखों पर गर्व कर पुरखो के काम को आगे बढ़ाकर विधायक जी ने बड़ा पुण्य का काम किया। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि कहा कि ठाकुर रमाधार सिंह ने किसान एवं जनसेवक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई । पूर्वजों के संकल्प को आगे बढ़ाने पर विधायक जफराबाद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

पति की दूसरी शादी से आहत धरने पर बैठी पत्नी, न्याय मिलने तक चौखट से न हटने का किया एलान

Image
जौनपुर। पति की दूसरी शादी आहत पहली पत्नी अब पति के घर की चौखट पर धरने पर बैठने को मजबूर हो गयी है। हलांकि शादी रुकवाने के लिए पत्नी ने पहले थाने से गुहार लगाई फिर गत शनिवार की शाम से ससुराल की चौखट पर धरना देने बैठ गई। उसकी जिद है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा यहां चौखट से नहीं हटेगी, चाहे उसकी जान चली जाए। मामला जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र स्थित कस्बा जफराबाद के मुहल्ला शेखवाड़ा का है। महिला और परिजनों के द्वारा धरना दिए जाने की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।  धरने पर बैठी महिला के मुताबिक उसकी शादी 2016 में शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद किसी बात को लेकर शौहर के परिवार वालों से कहासुनी होने लगी। इसके बाद वह अपने मायके में जाकर रहने लगी। वह पति के घर जाने के लिए कोर्ट में मुकदमा भी लड़ रही है। दूसरी तरफ उसका पति उससे फोन पर यह कहता था कि वह उसे वापस ले जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार दोनों परिवार जफराबाद कस्बे के शेखवाड़ा मुहल्ले के निवासी है।  शनिवार की सुबह अचानक किसी ने बताया कि उसका शौहर दूसरी शादी करने जा रहा है। यह जानकारी होते ही वह भाग कर ससुराल पहुंची, लेकिन तब तक

पुस्तक "मौर्य राजवंश" समाज को नयी दिशा देने में सहायक सिद्ध हो सकती है- शत्रुघन कुशवाहा

Image
जौनपुर।जनपद मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर मुंगराबादशाहपुर के ग्राम गरियाँव में शान्ति नन्दन बौद्ध वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में संस्था के सचिव/प्रबंधक उदय भान मौर्य द्वारा रचित "मौर्य राजवंश" नामक इतिहासिक पुस्तक का विमोचन भन्ते देवानंद अरैल नैनी प्रयागराज एवं इन्डिया वायस न्यूज चैनल के यूपी बिजनेस हेड शत्रुघन कुशवाहा के अतिथित्व में एक समारोह में किया गया।  इस अवसर पर अपने सम्बोधन में शत्रुघन कुशवाहा ने कहा कि इतिहास से जोड़कर किसी भी पुस्तक को लिखना और उसे अपनी भाषा में लिपिबद्ध करना कठिन कार्य होता है। इस कार्य को उदयभान मौर्य ने अपनी पत्नी के साथ मिल कर पुस्तक को मूर्त रूप प्रदान किया बधाई के पात्र है। इस पुस्तक से समाज को एक नयी दिशा मिल सकेगी साथ ही इतिहास में मौर्य वंश के सामाजिक कृतियों की अच्छी जानकारी मिल सकती है। इस पुस्तक में ईसापूर्व 6ठवीं शताब्दी से लेकर आधुनिक युग की 11वीं शताब्दी तक का जिक्र किया गया है जो लोंगो को नयी जानकारी प्रदान करते हुए जागरूक करेगी। पुस्तक के विमोचन का कार्यक्रम लेखक उदयभान मौर्य अपने पुत्री के प्रथम जन्म दिन पर रखा था। इस

मोदी योगी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व गुरु - विद्या सागर सोनकर

Image
जौनपुर। दियावां नाथ मंदिर में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बीते शुक्रवार को भाजपा के एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी के कुशल दिशा निर्देश में भारत फिर विश्व गुरु बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव महत्वपूर्ण है। यह चुनाव 2024 की दिशा तय करेगा। 2024 में भाजपा की सरकार केन्द्र में बनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध आज बंद है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। शिक्षक नेता डॉ.राकेश सिंह ने क्षेत्रीय समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराया। पूर्व प्रमुख रमाशंकर गौतम, पन्नालाल शुक्ल, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, राकेश शुक्ला, जनार्दन सिंह, कृष्ण कुमार दूबे, विनोद यादव, गंगा सिंह, शैलेश गिरि, अभिषेक सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य, राम नारायण सेठ, अम्बरीष सिंह, मनोज कुमार जायसवाल, मुकेश सिंह अन्य रहे। अध्यक्षता मुकेश तिवारी व संचालन राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया।

सूर्य उपासना और अयोग्य सौभाग्य सर्व सुख प्रदाता छठ ब्रत को इस वर्ष जानें कैसे मनाया जायेगा

Image
चार दिवसीय सूर्य उपासना और आरोग्य सौभाग्य व सर्व सुख प्रदाता छठ व्रत आठ नवंबर से 11 नवंबर तक मनाया जाएगा। व्रत का प्रथम नियम संयम आठ नवंबर सोमवार को व्रत का द्वितीय संयम नौ नवंबर मंगलवार को होगा। अस्ताचल सूर्य देव को प्रथम अर्घ्‍य 10 नवंबर गुरुवार को, सायं काल उगते हुए सूर्य देव को द्वितीय अर्घ्‍य 11 नवंबर गुरुवार को दिया जाएगा। प्रत्यक्ष देव भगवान सूर्य देव की आराधना से जीवन में उमंग उल्लास व ऊर्जा का संचार होता है। सुख समृद्धि खुशहाली के लिए सृष्टि के नियंता भगवान सूर्य देव की महिमा अनंत मानी गई है। सूर्य देव की महिमा में रखने वाला डाल छठ जिसे छठ पर्व भी कहते हैं। यह कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होगा। इसका समापन कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन होता है। ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार इस बार चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व आठ नवंबर सोमवार से प्रारंभ होकर 11 नवंबर गुरुवार तक चलेगा। धार्मिक पौराणिक मान्यता यह है कि सूर्य षष्ठी के व्रत से पांडवों का अपना खोया हुआ राज्य पाठ एवं वैभव प्राप्त हुआ था। मान्यता यह भी है कि कार्तिक शुक्ल षष्ठी के सूर्यास्त

सैफई से लखनऊ लौटते समय अखिलेश ने चाचा शिवपाल को लेकर दिये बयान के जानें मायने क्या है

Image
विधानसभा चुनाव में कामयाबी के लिए समाजवादी पार्टी का दायरा बढ़ाने में जुटे पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को गुटबाजी छोड़कर एकजुट होने का पैगाम दिया है। सैफई में परिवार सहित दीवाली मनाकर लखनऊ लौटने के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि समाजवादी कुनबा एक हो रहा है। सरकार बनने वाली है, इसलिए कार्यकर्ता भी एकजुट हो जाएं। एक दिन पहले ही सैफई में अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से हाथ मिलाने का इशारा दे चुके अखिलेश यादव ने दिवाली के मौके पर कार्यकर्ताओं को उसी तरह का पैगाम भी दिया है। सैफई से पत्नी डिंपल यादव के साथ लखनऊ लौटने के दौरान कन्नौज के ठठिया में एक्सप्रेस-वे पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं को दीप पर्व की बधाई दी। उनसे बात की। कुछ कार्यकर्ताओं ने जिले से जुड़ी बातें रखीं। इस पर उन्होंने सभी को दो टूक कहा कि त्योहार का मौका है, आपसी गिला-शिकवा छोड़ें। दावा किया कि सरकार अपनी ही पार्टी की बनने वाली है। समाजवादी कुंबा भी एक हो रहा है। ऐसे में मिलजुल कर पार्टी के लिए काम करें। नतीजा अच्छा आएगा। शिवपाल यादव से दूरियां मिटने का इशारा देने के बाद