भगवान चित्रगुप्त थे सृष्टि के रचयिता रखते थे संसार का लेखा जोखा- गिरीश चन्द्र यादव


जौनपुर। भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर द्वारा प्राचीन मन्दिर भगवान चित्रगुप्त मंदिर बाबा गोरक्षनाथ जी मन्दिर में भव्य आयोजन हुआ।जिसमें भगवान चित्रगुप्त जी का भव्य सिंगार वाराणसी से आये कलाकारों द्वारा किया गया भगवान चित्रगुप्त के सिंगार में छप्पनभोग महाआरती भी हुई जिसमे भजन सम्राट पंकज सिन्हा व शैली गगन व कुँवर श्रीवास्तव के भजन प्रस्तुत करने पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व जौनपुर सदर के विधायक गिरीश चन्द यादव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के रचयिता रहे हैं वे पूरे संसार का लेखा जोखा रखते हैं आज उनके पूजन समारोह में शामिल होना सौभाग्य की बात है राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा राष्ट्रवाद का साथ दिया है जिनके अनेक महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ किया है।
बारीनाथ मठ के महंत पुजारी बाबा हरदेव नाथ जी कहा कि आज मंदिर प्रांगण में लग रहा है भगवान चित्रगुप्त खुद उत्तर आये हैं। स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने कहा कि अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना आज सर्वसमाज के लोग पूरे विश्व में कर रहे है
प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव मुन्ना ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के आशीर्वाद से ही आज का कार्यक्रम ने इतिहास रच डाला।
शोभायात्रा संयोजक राकेश श्रीवास्तव साधु प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जौनपुर में पहली बार शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों भक्तों ने भाग लिया सबका आभारी हूं। कार्यक्रम संयोजक राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक प्रदेश सचिव ने कहा कि यह आयोजन अब हरसाल किया जायेगा।
इस अवसर पर डॉ मनमोहन श्रीवास्तव डॉ रजनीश श्रीवास्तव डॉ एन के सिन्हा वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चंद्र श्रीवास्तव चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव प्रदेश प्रवक्ता दीपक श्रीवास्तव पत्रकार जिला महामंत्री भाजपा ई अमित श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष भाजपा अमित श्रीवास्तव सुलभ श्रीवास्तव आदि लोगो ने अपने विचार व्यक्त किये संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार