Posts

Showing posts from February 12, 2024

जौनपुर : सद्भावना क्लब ने जानें कैसे मनाया संस्था का 29वां स्थापना दिवस

Image
जौनपुर। जनपद की सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सदभावना क्लब जौनपुर का 29वाँ स्थापना दिवस नगर के सुटहट्टी चौराहा स्थित एक प्लाजा में मना जहां पर संस्थाध्यक्ष हफ़ीज़ शाह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुआ सर्वप्रथम ईश वंदना हुई। तत्पश्चात संस्थापक सदस्य/पूर्व अध्यक्ष डा. एमपी बरनवाल व अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने केक काटकर सभी लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने संस्था के पिछले 28 वर्षो का जिक्र करते हुए संस्था की उपलब्धियों पर चर्चा किया तो पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल ने संस्था निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे, यह शुभकामना दिया। पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्य में सफलता हासिल करें। निवर्तमान अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने सभी को अपनी शुभकामना दिया। पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव ने अस्वस्थतावश वर्चुअल रूप से अपने को कार्यक्रम से जोड़कर सभी को स्थापना दिवस की बधाई दिया।हफ़ीज़ शाह ने सभी पूर्व अध्यक्षगणों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट कर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ गुलाब चंद्र मौर्...

डबल इंजन की सरकार महिलाओ के सम्मान और आर्थिक उत्थान के लिए कर रही है काम - गिरीश चन्द यादव

Image
जौनपुर। डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान एवं उनके आर्थिक उत्थान के लिए तत्पर है। इसीलिए सरकार द्वारा महिलाओं हेतु संचालित सरकारी योजनाओं में महिला को ही परिवार का मुखिया बनाया गया है, स्वयं सहायता समूह गठन, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, उज्जवला योजना, विद्युत सखी आदि है।  उक्त बातें गिरीश चन्द यादव राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 सरकार ने कहीं। वे सोमवार को राजहंस मैरेज लान कुत्तूपुर में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संदर्भ में विस्तार से जन समूह को अवगत कराया।  कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह, नगर पालिका परिषद जौनुपर की चेयरमैन मनोरमा मौर्या, क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रान्त की मेनका सिंह सहित विभिन्न वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।  मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 ने डूडा द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलायें जो सामाजिक क्षेत...