Posts

Showing posts from October 4, 2020

प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ कांग्रेसियों ने जौनपुर में जिलाधिकारी आवास का किया घेराव

Image
जौनपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच रिटायर्ड जज की निगरानी कराई जाए और हाथरस जाते वक्त प्रियंका गांधी जी के साथ व राहुल गांधी जी के साथ धक्का-मुक्की करने वाले अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए वहां के डीएम को भी बर्खास्त किया जाय। उक्त मांग के साथ जिलाधिकारी आवास घेरने पहुंचे कांग्रेस के सिपाही जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव मकसूद खान, विधान परिषद स्नातक प्रत्याशी संजीव सिंह,शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, विकास तिवारी,विशाल सिंह हुकुम, नीरज राय, सतीश यादव, पंकज सोनकर,शैलेंद्र सिंह, सरवर अहमद, मुफ्ती हाशिम मेहंदी, आजम जैदी, उस्मान अली, राजू निषाद, आजाद कुरेशी, राकेश मिश्रा, अनिल, अशोक साहू ,विपिन तिवारी, प्रभात विक्रम सिंह, चंद्रजीत गुप्ता, फरहान हैदर, शिवम मिश्रा, राकेश सिंह डब्बू ,राजकुमार गुप्ता, चंद्रकेश प्रजापति, राजन तिवारी, संदीप सोनकर सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्ह

विपक्षी दबाव के चलते अब सरकार बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में

Image
लखनऊ: हाथरस काण्ड पर यूपी में मचे घमासान के बीच विपक्षी दलों के हाथरस जिलाधिकारी के खिलाफ कोई कार्यवाही न किए जाने के आरोपों के बीच अब योगी सरकार बडे़ एक्शन की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि यूपी के मौजूदा हालात से मुख्यमंत्री योगी खासे नाराज है और यूपी की पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था मे जल्द ही बडे़ बदलाव हो सकते है। हालांकि हाथरस मामलें में पांच पुलिस कर्मियों को निलबिंत किए जाने पर आईपीएस एसोसिएशन की नाराजगी के बाद अब सरकार इस कार्रवाई को किए जाने पर फिर से विचार कर रही है। सूत्रों की माने तो यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर बार-बार विपक्षी दलों द्वारा लगाये जा रहे आरोपों के जवाब में यूपी सरकार जल्द ही पुलिस के आला अफसरों पर गाज गिरा सकती है। खबर है कि पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी को हटाया जा सकता है और नए पुलिस महानिदेशक की खोज भी शुरू हो गई है। जिन अधिकारियों के नाम इस चर्चा में है उनमे सुजान वीर सिंह, मुकुल गोयल, देवेंद्र सिंह चैहान, राजकुमार विश्वकर्मा और आनन्द कुमार शामिल है। इसमे मुकुल गोयल मौजूदा समय में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है और पहले यूपी में एडीजी क

बिजली कर्मचारियों की हड़तालः प्रशासन ने विद्युत आपूर्ति जारी रखने की बनायी रणनीति

Image
 जौनपुर । विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा 5 अक्टूबर को  घोषित हड़ताल से विद्युत व्यवस्था बाधित न हो इसकी तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके संबंध में जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश,मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक कर रणनीति तय की गई है ।       जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में 132 केवी और 33/11 केवी के सभी विद्युत स्टेशन का भ्रमण कर ले तथा विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू  रखना सुनिश्चित करें। विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रहे तथा हड़ताल से कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए मजिस्ट्रेट तथा पुलिस कर्मियों की की ड्यूटी लगाई गई है। जिन मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी जिस उप केंद्र पर है लगाई गई है वह अपने ड्यूटी वाले उपकेंद्र पर ही मौजूद रहे।     जनपद में 220 केवी का एक विद्युत गृह, 132 के 8 विद्युत गृह और 33/11 केवी 90 विद्युत ग्रह है

असलहा कार्यालय में धनोपार्जन के लिए उड़ायी जा रही है शासना देश की धज्जियां,जिम्मेदार हैं बेखबर

Image
 जौनपुर । जिलाधिकारी के नाक के नीचे कलेक्ट्रेट स्थित असलहा कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार इस समय अपने चरमोत्कर्ष पर है। लेकिन जिले के हुक्मरान की नजर इधर नहीं है। इसका कारण जो भी हो लेकिन यहाँ पर शासना देश की धज्जियां धड़ल्ले से उड़ाया जा रहा है।  मिली खबर के अनुसार गलत कार्यो को अंजाम देकर इस कार्यालय के बाबू गण मालामाल हो रहे हैं उन्हें किसका प्रश्रय हासिल है यह तो छानबीन के बाद ही पता चल सकता है। बतादे कि इस कार्यालय में पूर्व में बने लाइसेंसों में हेराफेरी करने का जबरदस्त खेल प्रकाश में आया है। जनपद के थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के निवासी राम नरायन तिवारी नामक व्यक्ति ने एक शस्त्र लाइसेंस प्राप्त किया जिसका नम्बर 633 है। यह लाइसेंस मात्र उत्तर प्रदेश के लिये बना था। लेकिन वर्तमान समय में यह लाइसेंस आल इंडिया के नाम से बन गया है। जबकि इसके बाबत उत्तर प्रदेश शासन का कोई आदेश पत्रावली मे उपलब्ध नहीं है। शासनादेश के अनुसार प्रदेश स्तर से आल इंडिया लाइसेंस बनाने का अधिकार प्रदेश गृह विभाग को प्राप्त है इसके लिए पूरी रिपोर्ट एवं जिलाधिकारी की संस्तुति के साथ पत्रावल

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत

Image
    जौनपुर । थाना लाइन बाजर क्षेत्र स्थित जगतगंज बाजार में एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी है। दुर्घटना को अंजाम देने वाला वाहन चालक मय वाहन के घटना के बाद फरार होने में सफल रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अब लाशों का पीएम करा कर विधिक कार्यवाही की है।  यहाँ बतादे कि जनपद के थाना मड़ियाहूं क्षेत्र स्थित मुहल्ला कजियाना के निवासी कामरान 19 वर्ष पुत्र इसराईल एवं  अमजद पुत्र इस्लाम 29 वर्ष मुहल्ला मिश्रराना मड़ियाहूं से जौनपुर कपड़ा खरीदने आये थे खरीददारी कर वापस मड़ियाहूं लौट रहे थे कि जगतगंज बाजार में एक चार पहिया वाहन चालक की लापरवाही से जबरजस्त टक्कर हो गयी जिसमें दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी कामरान की मौत घटना स्थल पर हो गयी थी जबकि दूसरे घायल अमजद को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। इस तरह इस भीषण हादसेमें घायल दोनों युवकों की मौत हो गयी है।  दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर राहत कार्य किया घायल जीवित को अस्पताल भेजा लेकिन वह भी रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगा रही है। ले

हाथरस काण्ड: बोले भाजपा नेता, आखिर लड़कियां खेतो में जाती क्यों है

Image
हाथरस कांड की सियासी तपिश को झेल रही यूपी की योगी सरकार ने इसकी आंच को कम करने के लिए मामलें में ताबड़तोड़ कई एक्शन लिए। योगी सरकार ने जहां इस मामलें में हाथरस के पुलिस कप्तान समेत कई अधिकारियों को निलंबित किया तो वही मामलें की जांच सीबीआई को सौंप दी। लेकिन भाजपा के ही कुछ बड़बोले व बयानवीर नेता अपने विवादित बयानों के कारण योगी सरकार की मुसीबतों को फिर बढ़ाने में लगे हुए है। इसी कड़ी में अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता व बाराबंकी नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव और बलिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दुष्कर्म की घटनाओं पर विवादित बयान दिया है। भाजपा नेता रंजीत बहादुर ने हाथरस कांड पर कहा कि आखिर लड़कियां खेत में जाती क्यों है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे लोगों की फाइले बंद करे और ऐसे लोगों को मुआवजा न दे। इस बयान के बाद भाजपा नेता की हर ओर आलोचना हो रही है। जबकि भाजपा के बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह विधायक के साथ ही एक शिक्षक भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं शासन