Posts

Showing posts from December 17, 2023

गंगा में स्नान करने गयी तीन लड़कियों दो पानी में डूब गई, एक को जल पुलिस ने बचाया

Image
प्रयागराज स्थित  संगम पर स्नान करने के दौरान रविवार दोपहर तीन लड़कियां डूब गई जिनमें से एक को बचा लिया गया। बाकी की तलाश में जल पुलिस और गोताखोर लगे हुए हैं। बताया गया है कि बलिया के सहसवार निवासी कुछ परिवार रविवार को संगम आए थे। महिलाओं के अलावा बच्चे भी थे। 22 साल की पिंकी, 21 वर्षीय प्रिया और 20 वर्ष की प्रियंका भी नहा रही थी। पानी कम होने के बावजूद पिंकी नहाते हुए आगे चली और डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में प्रिया भी आगे बढ़ गई फिर प्रियंका भी डूबने लगी। जल पुलिस के जवानों ने प्रियंका को बचा लिया मगर बाकी दो लड़कियां डूब गई। इससे घाट पर कोहराम मच गया। पानी में लापता लड़कियां चचेरी बहनें हैं।

संसद की घटना में भाजपा के सांसद पर कार्रवाई होनी चाहिए जिसने पास जारी किया - अजय राय

Image
जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभायेगी। पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का कार्य इण्डिया गठबंधन करेगी। 20 दिसम्बर से हमारे नेतृत्व में सहारनपुर जनपद से यूपी जोड़ो पद यात्रा की शुरू होने जा रही है। जिसका समापन लखनऊ में होगा। श्री राय रविवार को शिवापार गांव में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह डब्बू के घर पर नव विवाहित जोड़े को आर्शीवाद देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अजय राय ने संसद में हुए घटनाक्रम के बारे राहुल गांधी के बयानों को सही ठहराते हुए कहा कि आज बेरोगारी, मंहगाई चरम पर है जिसके कारण पढ़े लिखे बेरोगार युवाओं को यह कदम उठाना पड़ा। ये कोई आतंकवादी नही है ये हमारे देश के युवा है जिन्होने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए ऐसा कदम उठाया है। उन भाजपा सांसद पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिसने इन लड़को का पास बनाया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय केें दो छात्रो द्वारा की गयी आत्महत्या के पर भी सरकार को घेरत

शिक्षको के हित सबसे अधिक काम स्व मुलायम सिंह यादव ने अपने सरकार में किया था - लाल बिहारी यादव

Image
जौनपुर। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डाॅ ईश्वरलाल यादव ने अपने जिला संगठन की कमेटी की घोषणा कर सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में  शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने सभी पदाधिकारी को मनोनयन पत्र देकर बधाई दिया और बैठक को संम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक वो समाज का पहरेदार जो समाज को दिशा देने का काम करता है समाज के कुरितियों को अपने शिक्षा के माध्यम से सही दिशा देने का काम करता है आज जीस तरह भाजपा सरकार में लगातार शिक्षकों का उत्पीड़न हो रहा है वह देश व समाज के लिए हांनिकारक है। शिक्षक का अगर किसी ने सम्मान किया उनके दुखदर्द भावनाओं को समझा उनका नाम स्व0 मुलायम सिंह यादव था और जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तब तब शिक्षकों को मजबूत करने का काम किया। जहां शिक्षकों की रिटायरमेंट 60 वर्ष था वहीं तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व0 मुलायम सिंह यादव ने 62 वर्ष करने का काम किया वहीं 14 सौ जूनियर हाई स्कूल एव संस्कृत विद्यालय मदरसा विद्यालय को ऐड देने का काम किया था जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हुए तो उन्होंने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए शिक्षा मित्रों

जानिए मौसम का हाल: रात में तेजी से घट रहा है तापमान का पारा बढ़ रही है गलन

Image
यूपी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। दिन के तापमान में भले ही गिरावट ना हो रही हो लेकिन रात में लगातार पारा लुढ़क रहा है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमोत्तर तक दोनों छोरों पर सर्दी समान रूप से पड़ रही है। दिन में धूप अभी खिलती रहेगी। जिसकी वजह से दिन में हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास नहीं होगा।  प्रदेश भर में दिन और रात के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप खिल रही, मौसम शुष्क है, पर हवाएं रह-रहकर ठंड का अहसास करा रही हैं। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं है। वहीं रात में गलन का असर अच्छा खासा दिखने लगा है। न्यूनतम तापमान का लु़ढ़कना जारी है। गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर व मेरठ मंडल में न्यूनतम तापमान में कमी आई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 4.6 डिग्री में दर्ज किया गया। बरेली और मेरठ में भी 5 डिग्री से कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं है, लेकिन सोमवार

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की यलगार यूपी में जीतेगा इंडिया गठबंधन 80 सीटे,बताया यह फार्मूला

Image
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता देश में परिवर्तन करेगी। पीडीए जीतेगा और भाजपा हारेगी। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में शनिवार को पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए भाजपा को उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हरायेगा। भाजपा हटेगी तो देश खुशहाली के रास्ते पर जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी और पीडीए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के खिलाफध षडयंत्रकारी रणनीति बनाने में जुटी है।  हमें भाजपा की चालों से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सामाजिक सदभाव को खत्म कर रही है। उसने बांटो और राज करो की नीति अंग्रेजों से सीखी है। समाज में नफरत फैलाना भाजपा का एजेंडा है। उन्होंने कहा क