संसद की घटना में भाजपा के सांसद पर कार्रवाई होनी चाहिए जिसने पास जारी किया - अजय राय

जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभायेगी। पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का कार्य इण्डिया गठबंधन करेगी।
20 दिसम्बर से हमारे नेतृत्व में सहारनपुर जनपद से यूपी जोड़ो पद यात्रा की शुरू होने जा रही है। जिसका समापन लखनऊ में होगा। श्री राय रविवार को शिवापार गांव में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह डब्बू के घर पर नव विवाहित जोड़े को आर्शीवाद देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
अजय राय ने संसद में हुए घटनाक्रम के बारे राहुल गांधी के बयानों को सही ठहराते हुए कहा कि आज बेरोगारी, मंहगाई चरम पर है जिसके कारण पढ़े लिखे बेरोगार युवाओं को यह कदम उठाना पड़ा। ये कोई आतंकवादी नही है ये हमारे देश के युवा है जिन्होने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए ऐसा कदम उठाया है। उन भाजपा सांसद पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिसने इन लड़को का पास बनाया था।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय केें दो छात्रो द्वारा की गयी आत्महत्या के पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि बेरोगारी के कारण इन बच्चो ने मौत को गले लगाया है।
सीवर लाइन बिछाने के कार्य में लगे मजदूर की दर्दनाक मौत पर दुःख प्रकट करते हुए अजय राय ने इस कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है साथ यह भी आरोप लगाया कि इस भ्रष्टाचार में स्थानीय मंत्री भी लिप्त है।
अजय राय ने जिला कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिया कि इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन करें तथा मृतक मजदूर को न्याय दिलाने का कार्य करें।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, सत्यवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र वीर विक्रम बहादुर सिंह बाबा, विकेश उपाध्याय, डा0 राकेश उपाध्याय , नगर अध्यक्ष हुकुम सिंह, अतुल सिंह, गौरव सिंह सन्नी, प्रवीण सिंह पिन्टू, गुलाब सिंह समेत भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर जौनपुर में उबाल, एसपी कार्यालय तक पहुंचा विरोध

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला