मल्हनी उपचुनावःजंग योगी बनाम अखिलेश होता जा रहा है जाने किसके सर होगा सेहरा
![Image](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiJzQ1NrI_xnWeQ4RVYRoytpCWmY0kYmXPbt_lja3JVTscRrtK9wUR6JGkbeV9wIT2icSUrg_NWBtg52rCLNnAi01uQG2f1DFbVfinfTsXgcN8Se9mIIW8oVr2QH96Dl3bnrwJgav0fDERq/s1600/1602250411491506-0.png)
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव जीतने के लिये अब सभी राजनैतिक दल प्रचार प्रसार की गति को तेज करते हुए मुद्दों से हट कर जातीय समीकरण बैठाने की जुगत में लगें हुए हैं। अभी तक तो जब से मल्हनी विधानसभा बनी थी तब से लगातार स्व पारस नाथ यादव को अपना जन प्रतिनिधि चुनती रही है। उनके निधनोपरान्त अब यहाँ पर उप चुनाव होने जा रहा है। हलांकि इस सीट के जीत हार से वर्तमान सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इसके बाद भी मल्हनी का उप चुनाव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बनाम भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ होता जा रहा है। हलांकि मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दल आज तक अपना पत्ता नहीं खोले हैं। कौन चुनावी जंग में उतरेगा इस पर गहन मंथन किया जा रहा है। जबकि वोटरों को लुभाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ स्वयं लगातार मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल मिटिंग करते नजर आ रहे हैं तो सपा के अखिलेश यादव भी अपने पार्टी के जिम्मेदार लोगों की पेंच कसने में लगे हुए है। हलांकि सपा ने स्व पारस नाथ