भाजपा आज और कल दोनो की पार्टी है कार्यकर्त्ताओ के दम पर पूरे देश की पार्टी बनी है - जेपी नड्डा
राहुल और अखिलेश से सावधान रहे भाजपा के कार्यकर्त्ता, कांग्रेस और सपा जातिवाद की राजनीति करती है- भूपेन्द्र चौधरी विरोधियों ने लोकसभा चुनाव में कुछ मुद्दे फैलाए उन्होंने एक तरह की साजिश रची थी - योगी आदित्यनाथ प्रदेश की राजधानी स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के शीर्ष नेता इस बैठक में आए। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने किया। बैठक में सभी नेतागण कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद अखिलेश यादव को अपने निशाने पर रखते हुए कार्यकर्त्ताओ को संबोधित किए। बैठक विपक्ष के इन्ही दो नेताओ के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा आज की भी पार्टी है और भविष्य की भी पार्टी है। हमको ये बात समझनी चाहिए कि हमारे कंधों पर जो जिम्मेवारी मौसमी नहीं है। यह जिम्मेव...