शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार जाएगा जेल
जौनपुर। शादी का झांसा देकर सरायख्वाजा क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी चंदौली जिले के बलुआ क्षेत्र का निवासी है। पीड़िता के अनुसार, उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। लगभग एक वर्ष पूर्व चंदौली के बलुआ क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी मृत्युंजय यादव एक रिश्तेदार के माध्यम से उसके संपर्क में आया। मृत्युंजय ने उसके साथ शादी का वादा किया। पीड़िता ने उस पर भरोसा कर लिया। 22 दिसंबर 2022 को पीड़िता की जन्मदिन पर मृत्युंजय यादव उसके घर आया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद उसके साथ जबरन संबंध बनाए। मई 2023 में बारात लेकर आने का आश्वासन दिया। इसके बाद अक्सर वह घर आकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शादी के लिए कहने पर कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह साफ मुकर गया। तब पीड़िता ने 20 जुलाई को थाने में तहरीर दी। पुलिस आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शिकारपु...