Posts

Showing posts from November 20, 2022

पति ने खाया जहर तो पत्नी ने लगाली फांसी, दोंनो की मौत अब बच्चे हो गये अनाथ

Image
 जनपद सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ी घटना हो गई। आपसी विवाद के बाद दंपती ने खौफनाक कदम उठा लिया। पति ने जहर खाकर जान दे दी तो उसकी मौत की खबर पाकर पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर लगी।  दंपती को तीन बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र महज चार माह है। तीनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। पन्नूगंज निवासी सूरज सोनी (28) पुत्र रामराज सोनी समाचार पत्र वितरण का काम करता था। रविवार सुबह अखबार बांट कर घर आया। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। मामला इस कदर तूल पकड़ा कि क्षुब्ध होकर सूरज ने विषाक्त का सेवन कर लिया।  उसकी तबीयत बिगड़ने पर आननफानन लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। अचानक से पत्नी सुनीता (25) कमरे में गई और बडेर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी ने  चंद घंटे के अंतराल में जान देने से लोग स्तब्ध रह गए। सबसे बड़ा अंशु (5), आशु (3) व सबसे छोटा बेटा चार माह का है। पन्नूगंज एसओ हेमंत  सिंह ने बता

जमीनी विवाद: एसपी सिटी और डीजीसी को लेकर गलत आरोप लगाने वालों पर एफआईआर दर्ज, जानें क्या है कहांनी

Image
जौनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर ने कोतवाली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर एसपी सिटी, डीजीसी फौजदारी व उप जिलाधिकारी सदर पर वसूली और दलाली का आरोप लगाने वाले सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष कोतवाली को दिया। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि यदि घटना असत्य पाई जाती है तो वादिनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बता दें कि वादिनी सादिया निवासी बलोच टोला कोतवाली ने अपने अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से कोर्ट में 156-3 सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दिया था। कहा कि आरोपी बाबू उर्फ अफरोज, हसरत, शादाब, जुबेर, अरशद, फरहज व सरताज के खिलाफ आरोपी गैंग बनाकर जमीनों की जालसाजी हेराफेरी करते हैं। वादिनी के हिस्से की जमीन हेराफेरी करके बेच दी। साथ ही मूल अभिलेखों में नाम चढ़वा लिया। आरोपी ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए फर्जी आईडी बनाकर जिलाधिकारी जौनपुर व अन्य लोगों को ट्वीट किया इसमें एसपी सिटी संजय, डीजीसी अनिल सिंह कप्तान, एसडीएम सदर रहे हिमांशु नागपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी फोटो सोशल मीडिया पर दिखाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। कह

चाचा भतीजा के बीच कभी नहीं थी दूरियां राजनैतिक मतभेद था वह भी हुआ खत्म - अखिलेश यादव

Image
मैनपुरी उपचुनाव के लिए शिवपाल यादव और अखिलेश यादव फिर एक साथ मंच पर नजर आए हैं। डिंपल यादव का चुनाव प्रचार करने के लिए रविवार को दोनों इटावा के सैफई पहुंचे। बड़े लंबे अरसे बाद चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के दिल मिलते हुए दिखाई दिए। जिस तरीके से मंच पर पहुंचे शिवपाल यादव का अखिलेश यादव ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया और उसके बाद झुककर पैर छुए, इससे कहीं न कहीं आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का खेल बिगाड़ सकता है। अगर अखिलेश यादव की चाचा शिवपाल के साथ पहले जैसी ट्यूनिंग हो गई तो ये बीजेपी के यूपी में बड़ा खतरा हो सकता है। उत्तर प्रदेश के 2 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव होने हैं। ये सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान और 8 दिसंबर को रिजल्‍ट आएगा। यहां से सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। मंच से बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चाचा और भतीजे में दूरियां कभी नहीं थीं, राजनीति में दूरियां थीं। आज राजनीति में भी दूरियां भी खत्म हो गईं। इससे बीजेपी की घबरा गई है। बड़े लंबे अरसे

पहाड़ो पर बर्फबारी ने बढ़ाई मैदानी इलाको में ठंड, जानें मौसम का ताजा हाल

Image
देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। नवंबर का महीना खत्म होने की ओर है और ठंड भी अब बढ़ चुकी है। मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम का क्या हाल है, वो आपको बताते हैं। दिल्लीवासियों को ठंड और प्रदूषण के दोहरे अटैक का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-सुबह धुंध ने भी लोगों की परेशानियां थोड़ी बढ़ा दी हैं। सुबह-शाम के वक्त ठिठुरन भी बढ़ गई है। 24 नवंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड में इजाफे का अनुमान जताया गया है। वायु प्रदूषण से भी लोग परेशान दिख रहे हैं। राजधानी में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। यूपी के कई हिस्सों में कोहरा औसत से ज्यादा रहने का अुमान है। साथ ही ठंड भी बढ़ने के आसार है। उधर, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी यूपी के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। पहाड़ी राज्य उत्तरा