Posts

Showing posts from September 6, 2025

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने थरवई में पत्रकारों को किया सम्मानित

Image
थरवई। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा थरवई क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. बालकृष्ण पांडे मुख्य रूप से मौजूद रहे। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त नींव है। पत्रकारों को बिना किसी दबाव और भय के सच को सामने लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चे पत्रकार ही समाज की वास्तविक समस्याओं को उजागर कर बदलाव की राह दिखाते हैं। राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारी है, जिसे निभाने के लिए साहस और निष्पक्ष दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है। उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारों को प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों की समस्याओं को प्रमुखता से उजागर करना ही सच्ची सेवा है।सम्मानित होने वाले पत्रकारों म...

कोचिंग से घर जा रही छात्रा को बाइक सवार ने मारा टक्कर छात्रा घायल

Image
थरवई क्षेत्र के जैतवारडीह गांव के सामने शुक्रवार शाम को सात बजे छात्रा वैष्णवी सिंह 11 वर्ष कोचिंग से घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार ने छात्रा के साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को परिवार के लोग इलाज के लिए फाफामऊ के निजी अस्पताल ले गए। छात्रा वैष्णवी सिंह अपने ननिहाल दुआरी इस्माइलगंज में मामा अंकुश सिंह के यहा रहकर पढ़ाई करती है। छात्रा की साइकिल मे टक्कर मारने वाले बाइक सवार दीपक यादव 40 वर्ष संजय यादव 45 वर्ष निवासी कोरसर थरवई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों को भी इलाज के लिए फाफामऊ अस्पताल ले गए।  कृष्ण मोहन मौर्य ( सच खबरें )

थरवई प्राथमिक विद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा मनाया गया शिक्षक दिवस

Image
शिक्षक जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा थरवई। उच्च प्राथमिक विद्यालय थरवई में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. बालकृष्ण पांडे ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में मौजूद अतिथियों ने शिक्षकों की भूमिका और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक मार्गदर्शक होते हैं। राष्ट्र निर्माण और प्रगति की नींव शिक्षक ही रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज के बदलते समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों का संचार करना ही सच्चे शिक्षक का दायित्व है। विशिष्ट अतिथि सुमन मिश्रा ने कहा कि गुरु के...