थरवई प्राथमिक विद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा मनाया गया शिक्षक दिवस
शिक्षक जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा
थरवई। उच्च प्राथमिक विद्यालय थरवई में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. बालकृष्ण पांडे ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में मौजूद अतिथियों ने शिक्षकों की भूमिका और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक मार्गदर्शक होते हैं। राष्ट्र निर्माण और प्रगति की नींव शिक्षक ही रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज के बदलते समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों का संचार करना ही सच्चे शिक्षक का दायित्व है। विशिष्ट अतिथि सुमन मिश्रा ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की कला भी सीखते हैं उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी मजबूत और मूल्य आधारित बन सके। डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन होना चाहिए। शिक्षक के बिना किसी भी समाज की कल्पना अधूरी है। डॉ. बालकृष्ण पांडे ने कहा कि शिक्षा वह साधन है, जो व्यक्ति को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाती है। शिक्षक बच्चों को केवल विद्या ही नहीं देते, बल्कि उन्हें अच्छे नागरिक बनाने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करें। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रमुख रूप से कला देवी, आशा देवी, गायत्री देवी, दिनेश चंद्र शुक्ला, दिनेश चंद्र पांडे, आशा पटेल, राजेंद्र गिरी, वेद प्रकाश मिश्रा, रमेश शुक्ला, मत्स्येंद्र द्विवेदी, प्रतिभा त्रिपाठी, वीना मिश्रा, कंचन शर्मा, डॉ आर डी तिवारी, अर्चना पांडे, धर्मराज यादव, अंजना यादव, शिवचंद यादव, सौरभ त्रिपाठी, अल्पना सिंह, अतुल कुशवाहा, वेद मणि पांडे, विजय प्रकाश गुप्ता सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि समाज और गांव के विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, कविता, नृत्य और नाटक के माध्यम से बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह
लिया और कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। समारोह का संचालन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया
कृष्णा मोहन मौर्य ( सच खबरें )
Comments
Post a Comment