युवाओ का जोश लाएगा क्रान्ति और बदलाव : विवेक रंजन
- 14 और 15 दिसंबर को समाजवादी विजय रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 14 और 15 दिसंबर को समाजवादी विजय रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट गए हैं। समाजवादी विजय रथयात्रा के मद्देनजर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की जिम्मेदारियां बांटी गईं।आज रविवार को धर्मापुर ब्लाक के उतरगांवा गांव में आयोजित कार्यकताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा के प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव ने कहा समाजवादी विजय रथयात्रा में किसानों , युवाओं का जो जोश दिखाई दे रहा है वह परिवर्तन का क्रांति लाएगा। सपा परिवर्तन की राजनीति कर रही है। इसे आमजनता कामयाब बनाएगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा देश में रोजगार के सवाल हो या जाति जनगणना की मांग उठ रही हो। समाजवादियों ने बाँधी गाँठ पिछड़े पावै सौ में साठ का नारा सपा के मुखिया अखिलेश यादव बुलंद कर रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी विजय रथयात्रा का आम जनता में अभूतपूर...