युवाओ का जोश लाएगा क्रान्ति और बदलाव : विवेक रंजन


-  14 और 15 दिसंबर को समाजवादी विजय रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता  जुट जाएं

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 14 और 15 दिसंबर को समाजवादी विजय रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट गए हैं। समाजवादी विजय रथयात्रा के मद्देनजर  सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की जिम्मेदारियां बांटी गईं।आज रविवार को धर्मापुर ब्लाक के उतरगांवा गांव में आयोजित कार्यकताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा के प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव ने कहा समाजवादी विजय रथयात्रा में किसानों , युवाओं का जो जोश दिखाई दे रहा है वह परिवर्तन का क्रांति लाएगा। सपा परिवर्तन की राजनीति कर रही है। इसे आमजनता कामयाब बनाएगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे।
उन्होंने कहा देश में रोजगार के सवाल हो  या जाति जनगणना की मांग उठ रही हो। समाजवादियों ने बाँधी गाँठ पिछड़े पावै सौ में साठ का नारा सपा के मुखिया अखिलेश यादव बुलंद कर रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी विजय रथयात्रा का आम जनता में अभूतपूर्व स्वागत हो रहा है।
विवेक रंजन ने कहा लोकतंत्र के सामने राजतंत्र जरूर घुटना टेक देगा। सपा के मुखिया अखिलेश यादव डॉक्टर लोहिया, चौधरी चरण सिंह और मुलायम सिंह की राजनीतिक विरासत है,जो भारतीय राजनीति का नया इतिहास रच रहे है। उन्होंने कहा विकास और जनता हित में किये गए सपा सरकार में विकास कार्य को आधार बनाकर सपा मुखिया द्वारा शुरू किए गए ईमानदार एवं जनपक्षधर राजनीति का व्यापक असर समाजवादी विजय रथयात्रा में दिखाई दे रहा है।
प्रदेश सचिव विवेक  रंजन ने कहा 2022 का विधानसभा का चुनाव मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर होगा। भाजपा सरकार की नीतियों से परेशन प्रदेश की जनता ने इस सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। यूपी में बदलाव होना तय है।
उन्होंने कहा यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। मोदी योगी की सरकार ने सभी सरकारी संस्थाओं को कमजोर किया है। भाजपा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा दलितों, पिछड़ों को दिए गए संवैधानिक अधिकार भी छीनने की लगातार साजिश कर रही है। उन्होंने कहा समाजवादी विजय रथयात्रा प्रदेश में परिवर्तन के लिए निकाली जा रही है। आमजनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आम जनता , नेताओं कार्यकर्ताओं का भरोसा बढ़ा है।
इस दौरान पारस नाथ यादव,  जियालाल मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, छोटे लाल कन्नौजिया, रामचन्द्र विश्वकर्मा, कतवारू मौर्य, तिलकधारी मौर्य, अब्बास, मोहम्मद जावेद,धर्मेंद्र मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची