जानते है जनता ने किस बाहुबली को बनाया माननीय तो जनता ने किसे नकारा है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कई रिकॉर्ड बने। जनता ने इस चुनाव में कई बाहुबलियों को नकार दिया। भदोही की ज्ञानपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे विजय मिश्रा, जौनपुर की मल्हनी सीट से धनंजय सिंह, सुल्तानपुर की इसौली सीट से मोनू सिंह और नौतनवां से अमन मणि सिंह को हार का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कई रिकॉर्ड बने। जनता ने इस चुनाव में कई बाहुबलियों को नकार दिया। भदोही की ज्ञानपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे विजय मिश्रा, जौनपुर की मल्हनी सीट से धनंजय सिंह, सुल्तानपुर की इसौली सीट से मोनू सिंह और नौतनवां से अमन मणि सिंह को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कई बाहुबली विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे। इनमें कुंडा से सात बार के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया, गोसाईगंज से अभय सिंह और चंदौली के सैयदराजा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुशील सिंह शामिल हैं। अभय सिंह दूसरी बार विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे हैं। इस बार उन्होंने गोसाईंगंज सीट से जीत हासिल की थी। वह 2012 से 2017 तक विधानसभा सदस्य रहे। 2017 में उन्हें खब्बू तिवारी ने हरा दिया था। एक बार फि...