Posts

Showing posts from February 16, 2026

मामूली विवाद में भतीजे ने की महिला की हत्या

Image
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव में नल का पानी रास्ते में गिरने को लेकर भतीजा लगने वाले युवक ने अपनी बड़ी मां को बांस से वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सोमवार सुबह की है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासिनी इन्द्रावती (55) पत्नी बुधिराम बिंद नल पर कपड़े धो रही थीं तभी पानी रास्ते पर गिर गया। इस पर भतीजा मिथिलेश ने विवाद करते हुए बांस से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे महिला लहूलुहान होकर गिर गई। घायलावस्था में परिजन उसे लेकर शाहगंज अस्पताल गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ हीं घटना की जांच पड़ताल में जुट गये। थानाध्यक्ष ने मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना में संलिप्त सभी आरोपी मिथिलेश बिंद, अनारा देवी व रिंका को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक बारह साल पहले दोनों परिवारों में बंटवारा हो चुका था।...

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

Image
डॉ. रागिनी का कुपोषण और एनामिया के मामले में सरकार पर हमला विस में मातृशक्ति पर सीएम की टिप्पणी पर भी किया कटाक्ष   लखनऊ/जौनपुर : उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज सोमवार को समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की नीतियों और प्रदेश में बढ़ते कुपोषण को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। डॉ. सोनकर ने तथ्यों और आंकड़ों के साथ सदन को अवगत कराया कि प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे, गर्भवती महिलाएं और किशोरियां अब भी कुपोषण और एनीमिया के शिकार हैं। सदन में डॉ. रागिनी सोनकर ने सरकार के संस्कारों पर सवाल उठाते हुए कटाक्ष करते हुए कहा, "जहाँ सत्ता पक्ष मातृशक्ति के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करता है, वहीं हम समाजवादी लोग महिलाओं को 'माई' (माँ) स्वरूप मानकर उनके सम्मान की लड़ाई लड़ते हैं।" उन्होंने विभागीय मंत्री से पूछा कि क्या सरकार इन माताओं और बच्चों के दुख को क्यों नजरअंदाज कर रही? कुपोषण के बढ़ते आंकड़ों पर बोलते हुए डॉ. सोनकर ने कहा कि आज के समय में जब चना ₹80 किलो और दूध ₹66 लीटर है, तब सरकार एक बच्चे के पोषण के...

एक्सपोज़र विजिट के लिये निकले छात्राओं को डीएम ने किया रवाना

Image
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं हेतु आयोजित एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान से बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि एक्सपोज़र विजिट का उद्देश्य छात्राओं को शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराकर उनके ज्ञान एवं अनुभव का विस्तार करना है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्राओं की सुरक्षा, एवं सुचारु यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। एक्सपोजर विजिट के दौरान बस में एक महिला पुलिस कर्मी, दरोगा और एक महिला शिक्षिका की तैनाती की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मेडिकल किट उपलब्ध कराते हुये सभी वाहनों की फिटनेस जांच कर सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था सुनिश्चित किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्राएं विद्यालयों से प्रस्थान कर वाराणसी स्थित विभिन्न शैक्षणिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगी तथा निर्धारित समयानुसार वापस लौटेंगी। जिलाधिकारी ने छात्राओं को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण...

चकबन्दी प्रक्रिया में अनियमितता के विरोध में सड़क पर उतरे कैलावर के काश्तकार

Image
जौनपुर। जनपद के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा कैलावर में चकबन्दी प्रक्रिया में घोर अनियमितता के विरोध में डा. जंग बहादुर यादव एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि चकबन्दी अधिकारी एवं चकबन्दी कर्ता द्वारा काश्तकारों को न फार्म 35 वितरित किया गया और न ही 45। ऐसे में उनको प्राकृतिक न्याय से वंचित किया गया। इस संदर्भ में ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। चकबन्दी प्रक्रिया में इतनी बड़ी लापरवाही से ग्रामीण बहुत भयभीत हैं। ग्रामसभा कैलावर में जो चकबन्दी प्रक्रिया हुई है, उसमें लगभग 300 से अधिक संदर्भ बनाये गये हैं। ज्यादातर काश्तकारों के 5 से 6 चक जो 10, 15, 25 एअर के चक दिये गये जो बहुत छोटे-छोटे हैं, उसमें काश्तकारी करना कठिन है जो चकबन्दी प्रक्रिया के उद्देश्य के विपरीत है। चकों की माप अधूरी है। बहुत से मुकदमे अभी तक न्यायालय में लंबित है। सार्वजनिक स्थानों पर आने—जाने के लिये चकमार्ग नहीं है। इन सब शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुये तत्काल धारा 52 स्थगित किये जाने की मांग की गयी। साथ ही संबंधित चकबन्दी अध...

जौनपुर मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू, मरीजों को बड़ी राहत

Image
जौनपुर। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जौनपुर में मेडिसिन विभाग के अंतर्गत डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आनन्द सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही महाविद्यालय में हृदय रोग विशेषज्ञ की ओपीडी औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है। अब जनपद के हृदय रोगियों को उपचार के लिए महंगे निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. आर.बी. कमल के नेतृत्व में संस्थान लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में अब कार्डियोलॉजी की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हो गई हैं। यह जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाई जाए, ताकि जरूरतमंद इसका लाभ उठा सकें। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. ए.ए. जाफरी ने कहा कि नियमित कार्डियोलॉजिस्ट की उपलब्धता से हृदय रोगियों को गुणवत्तापूर्ण और सुगम उपचार मिल सकेगा। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि डॉ. आनन्द के जुड़ने से मेडिसिन विभाग की ओपीडी सेवाएं और सशक्त...

हत्याकांड का खुलासा: ममेरे भाई ने ईंट से वार कर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Image
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आशापुर में खेत में मिले शव के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आशापुर गांव के एक खेत में एक शव बरामद होने की सूचना पुलिस को मिली। तत्काल स्थानीय थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान स्पष्ट हुआ कि मृतक की ईंट से वार कर हत्या की गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। मृतक की पहचान बृजेश यादव पुत्र लालचन्द्र यादव निवासी ग्राम मेहदी, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा त्वरित अनावरण हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक का अपने सगे मामा के लड़के रोहित यादव पुत्र स्वर्गीय दशरथ यादव निवासी तुलसीचक, जनपद भदोही से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में क्षणिक आवेश में आकर रोहित यादव ने बृजेश यादव के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता लालचन्द्र ...

इंसानियत के लिए दर्स देने का काम करेगी हुसैन की कुर्बानी : मौलाना अजादार हुसैन

Image
कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े से निकला कदीम जुलूस,हुई मजलिसे देश के जाने माने शिया धर्म गुरुओं ने किया मजलिस को खेताब पंजतनी कमेटी द्वारा सालाना मजलिस के 28वें दौर का हुआ आयोजन जौनपुर -जमीने मुबारक कदम रसूल छोटी लाइन इमाम बारगाह भंडारी स्टेशन के समीप रविवार को हिंदू, मुस्लिम एकता के प्रतीक शिया पंजतनी कमेटी के तत्वावधान में 28वां ऑल इण्डिया मजलिसे अजा व जुलूस सम्पन्न हुआ। इस अजीमुश्शान मजलिस में मुजफ्फरनगर से आये मौलाना सैय्यद अजादार हुसैन ने कहा कि ईमाम हुसैन अ.स. की कर्बला के मैदान में दी गयी कुर्बानी रहती दुनिया तक न सिर्फ याद की जाती रहेगी बल्कि इंसानियत के लिए दर्स देने का काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया में कुर्बानिया तो बहुत दी गयी लेकिन ऐसी कुर्बानी किसी भी धर्म के इतिहास में नहीं मिलती। मौलाना इब्ने हसन ज़ैदी व मौलाना सैय्यद नामदार हुसैन दिल्ली ने कहा कि कर्बला के मैदान में बुजुर्ग से लेकर जवान और बच्चे तक के साथ इस हद तक बर्बता की गयी कि किसी भी सदी में जब यह दास्तां बयां की जायेगी तो जिस इंसान के सीने में दिल होगा उसकी आंखे जरुर छलक उठेंगी। मौलाना बाक़र मेंहद...

वरुणा नदी के किनारे सरसों के खेत में एक 23 वर्षीय अज्ञात युवक का छत-विक्षत लाश मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी

Image
जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर (फेरुपुर ) के गांव का मामला ---  जौनपुर -जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर फेरूपुर गांव स्थित वरुणा नदी किनारे सरसों के खेत में 23 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे को ईंट से कुचला गया था, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह खेत के पास स्थित घाट पर शव देखा तो दहशत फैल गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। हालात संदिग्ध देख उन्होंने तत्काल क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा व फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके की स्थिति से प्रतीत होता है कि घटना स्थल पर एक से अधिक लोग मौजूद रहे होंगे। शव से कुछ दूरी पर एक बाइक बरामद हुई है। बाइक के साइलेंसर पर जूते के निशान पाए गए हैं। वहीं पास में शराब की बोतलें भी पड़ी मिलीं, जिनमें से एक टूटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या धारदार हथियार और ईंट से वार कर बेरहमी से की गई। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन ...

टीडी कॉलेज में 65वां वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ आगाज

Image
जौनपुर । शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान टी.डी. कॉलेज जौनपुर में सोमवार को 65वें वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर स्थित उमानाथ सिंह स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिताओं का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि खेलकूद से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने छात्रों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ खेलों में भाग लेने और जनपद व राष्ट्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की। छात्रों से अपेक्षा की कि वे कॉलेज की गौरवशाली परंपरा को शिक्षा, साहित्य, कला व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजनों से छिपी प्रतिभाओं को आग...

इंटरनेशनल साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस 2026 में पीयू की खुशी मिश्रा को द्वितीय पुरस्कार

Image
सामाजिक माध्यम और साइबर अपराध पर डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने दिया विशेष व्याख्यान जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की छात्रा एवं विश्वविद्यालय के साइबर क्लब की साइबर वॉलिंटियर खुशी मिश्रा ने इंटरनेशनल साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस 2026 के अंतर्गत आयोजित सीटीए रील चैलेंज 2026 प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने खुशी मिश्रा की रील की प्रशंसा करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। कुलपति ने कहा कि छात्र-छात्राएं आगे भी इसी प्रकार सृजनात्मक एवं समाजोपयोगी कार्य करते रहें और विश्वविद्यालय का मान बढ़ाते रहें।\ यह प्रतियोगिता साइबर टेक्नो अटॉर्नीज एवं शिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत संपन्न हुई। सम्मेलन में साइबर अपराध, डिजिटल गोपनीयता, ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर कानून तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़ी नई चुनौतियों पर विशेषज्ञों द्वारा व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कांफ...