मामूली विवाद में भतीजे ने की महिला की हत्या

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव में नल का पानी रास्ते में गिरने को लेकर भतीजा लगने वाले युवक ने अपनी बड़ी मां को बांस से वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सोमवार सुबह की है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासिनी इन्द्रावती (55) पत्नी बुधिराम बिंद नल पर कपड़े धो रही थीं तभी पानी रास्ते पर गिर गया। इस पर भतीजा मिथिलेश ने विवाद करते हुए बांस से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे महिला लहूलुहान होकर गिर गई। घायलावस्था में परिजन उसे लेकर शाहगंज अस्पताल गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ हीं घटना की जांच पड़ताल में जुट गये। थानाध्यक्ष ने मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना में संलिप्त सभी आरोपी मिथिलेश बिंद, अनारा देवी व रिंका को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक बारह साल पहले दोनों परिवारों में बंटवारा हो चुका था। मृतका के दो बेटे व दो बेटियां है। सभी की शादी हो चुकी हैं। घटना के समय वह दरवाजे पर अकेली थीं जबकि पति बालू-सीमेंट की दुकान पर मजदूरी करने गए थे। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

खुटहन में अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण पकड़ा गया, तीन लोगों के खिलाफ केस; 81 सिलेंडर बरामद

जौनपुर में युवक की हत्या, तीन दिन पहले ही पुलिस से मांगी थी सुरक्षा

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जिन्होंने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीतिक चेतना जगाकर 'हुक्मरान' बनने का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर