स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में शुक्रवार को लगभग 20 वर्षीय युवक संदीप गौतम का शव खेलकूद के लिए लगाए गए लोहे के पाइप से फंदे के सहारे लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंचे बड़ेरी चौकी एवं बरसठी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।

बताया जाता है कि संदीप गौतम दो भाइयों में सबसे बड़ा था तथा उसकी तीन बहनें हैं। मृतक के माता-पिता, छोटा भाई और एक छोटी बहन मध्य प्रदेश के रीवा स्थित ससुराल गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही सभी लोग घर के लिए रवाना हो गए।

परिजनों के अनुसार संदीप महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में रहकर मजदूरी करता था। करीब 20 दिन पहले वह गांव आया था और यहां शादी-विवाह में टेंट लगाने का कार्य कर रहा था।

इस संबंध में बड़ेरी चौकी प्रभारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश