भीषण गर्मी के बीच शुरू हुआ जनगणना-2027 का महाअभियान, जौनपुर में 8 हजार से अधिक गणनाकर्मी फील्ड में उतरे
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें तथा गणनाकर्मियों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं और विकास की मजबूत नींव बनते हैं।
जिला प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से दूर रहने तथा केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। प्रशासन का संदेश है— “सही जानकारी, बेहतर योजना और जनभागीदारी से सफल जनगणना।”
जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाइजरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह कार्य देश सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने गणनाकर्मियों से भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचाव करने और पूरी सावधानी के साथ कार्य करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि गणनाकर्मियों की मेहनत और ईमानदारी से ही देश की सही तस्वीर सामने आएगी, जिससे भविष्य की विकास योजनाओं को मजबूत आधार मिलेगा। साथ ही फील्ड में किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।
Comments
Post a Comment