Posts

Showing posts from September 18, 2025

ट्रक से कुचल कर दो सगे भाइयों की मौत

Image
रिपोर्टर आकाश सोनी  खुटहन, जौनपुर। धमौर नसीबसराय बाजार में गुरुवार की शाम ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया।आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गांव निवासी कुमारी श्रेयांसि इमामपुर बाजार में किराए के कमरे में रहकर यहां एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करती है। शाम लगभग साढ़े सात बजे उसके सगे भाई 19 वर्षीय प्रियांशू और 11 वर्षीय आयुष यादव पुत्र गण रंजीत यादव घर से खाद्यान्न व अन्य सामान लेकर बाइक से पहुंचाने आ रहे थे। उक्त बाजार में सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। घटनास्थल पर ही दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कि तहरीर श्रेयांसि ने थाने में दिया है। जिसमें उसने ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में "सोशल मीडिया: सुविधा या साजिश" विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

Image
लाइक-शेयर की दुनिया पर विवि में मंथन, छात्रों ने बताई सोशल मीडिया की हकीकत जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव के अवसर पर "सोशल मीडिया: सुविधा या साजिश" विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सोशल मीडिया के प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया से जुड़ी सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही पहलुओं पर चर्चा की। अधिकांश वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि आज के समय में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम तो है, लेकिन इसके अत्यधिक और असावधानीपूर्ण प्रयोग से व्यक्ति को मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। दीक्षोत्सव के संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंच पर अपने विचार व्यक्त करने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास आता है और व्यक्तित्...

*डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का जनपद दौरा कल,विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों,मलिन बस्ती,पुलिस लाइंस के कार्यों का करेंगे निरीक्षण*

Image
जौनपुर-प्रदेश के डिप्टी उप सीएम बृजेश पाठक जी का 19 सितंबर 2025 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमें माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा पुलिस लाइन में ट्रांसिट हॉस्टल के दो ब्लॉक के चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण, मतापुर मलिन बस्ती में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मलिन बस्ती का भ्रमण, नवनिर्मित जिला कारागार सहित अन्य का स्थलीय निरीक्षण तथा कलेक्ट्रेट सभागार में शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की जानी है।  जिसके क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।    बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाया जाएगा, जिसकी तैयारी ससमय करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी टेंट, बैरिकेडिंग, माइक, प्रमाण-पत्र वितरण से संबंधित सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ले।  इस अवसर पर मुख्य विक...

17 वर्षीय युवक ने पंखे लटकर की आत्महत्या

Image
घटनास्थल पर एसीपी थरवई सहित थाने की टीम मौजूद रहकर किया पंचनामा  थरवई / मंगलवार की रात्रि को थाना थरवई अंतर्गत गोमती नंबर 40 के पास 12 वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी अपनी जान बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए उसके घर पर कुछ साथी जाने के लिए बुलाने आए थे तभी मृतक का छोटा भाई श्रेयांश यादव ने छत पर अपने भाई को बुलाने उसके कमरे में आया तो देखा की उनके बड़े भाई पंखे से दुपट्टे को फंदा बनाकर लटकते पाया, घटना को देखकर शांति का माहौल छा गया माँ और बेटे सभी का रो रो कर बुरा हाल रहा। मृतक यश यादव पुत्र राहुल यादव उम्र करीब 17 वर्ष है, जिनका मकान 40 नंबर गोमती पर कुछ समय पूर्व ही बनाया गया था जहा वे परिवार के साथ रहते थे। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। पिता यूपी पुलिस जनपद प्रतापगढ़ में कार्यरत हैं। माता ननकी का भी रो रो कर बुरा हाल रहा। घटना की सूचना स्थानीय थाना थरवई पर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और जाँच पड़ताल में जुटी रही। तभी कुछ ही समय में सहायक पुलिस आयुक्त थरवई चंद्रपाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जाँच पड़ताल करते हुए फांसी लगाने की वजह आदि बिंदुओं पर जाँच में ज...

अवैध टैम्पो, टैक्सी स्टैंड को लेकर व्यापार मंडल द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया

Image
फाफामऊ।  जिला व्यापारी बन्धु समिति की मासिक बैठक मे फाफामऊ की तमाम समास्याओं का मुद्दा को लेकर समिति मे उठाया गया। मंगलवार को जिलाधिकारी द्वारा बुलायी गयीं व्यापारी बन्धु समिति की बैठक मे फाफामऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय जायसवाल द्वारा फाफामऊ गदा चौराहे पर अवैध टैम्पो टैक्सी स्टैण्ड होने से आए दिन जाम के बारे विस्तृत जानकारी दी गई और अवैध स्टैंड को हटाये जाने की अति आवश्यक तथा चौराहे के पास ही पूर्व मे बना यूरिनल को कुम्भ मेला मे तोडकर हटा दिया गया जिससे आम जनमानस व महिला यात्रियो को काफी परेशानी होती है तथा नगर निगम द्वारा पैसा पास होने के बवजूद भी उसी स्थान पर नहीं बनाने की जानकारी दी गई। जिसपर जिलाधिकारी मनीष वर्मा द्वारा जल्द ही समास्या का निराकरण का अश्वासन दिया गया।  कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )