ट्रक से कुचल कर दो सगे भाइयों की मौत

रिपोर्टर आकाश सोनी 
खुटहन, जौनपुर। धमौर नसीबसराय बाजार में गुरुवार की शाम ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया।आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गांव निवासी कुमारी श्रेयांसि इमामपुर बाजार में किराए के कमरे में रहकर यहां एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करती है। शाम लगभग साढ़े सात बजे उसके सगे भाई 19 वर्षीय प्रियांशू और 11 वर्षीय आयुष यादव पुत्र गण रंजीत यादव घर से खाद्यान्न व अन्य सामान लेकर बाइक से पहुंचाने आ रहे थे। उक्त बाजार में सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया। घटनास्थल पर ही दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कि तहरीर श्रेयांसि ने थाने में दिया है। जिसमें उसने ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार