बस चालक हत्याकांड: फरार तीन आरोपितों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

जौनपुर। होली के दिन नगर के मियांपुर मोहल्ले में बस चालक ललई यादव की पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में वांछित तीन शातिर अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस के अनुसार लाइनबाजार थाना क्षेत्र में हुए इस चर्चित हत्याकांड के बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। फरार चल रहे अभियुक्तों में शाश्वत सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी हुसैनाबाद थाना लाइनबाजार, देवांश सिंह उर्फ छोटू पुत्र विकास सिंह निवासी तारापुर कॉलोनी थाना लाइनबाजार तथा सतेंदु सिंह उर्फ गोलू पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी हुसैनाबाद थाना लाइनबाजार शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इन सभी के खिलाफ थाना लाइनबाजार में मु.अ.सं. 94/2026 के तहत धारा 103(1) व 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही उनकी संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि होली के दिन मियांपुर मोहल्ले में बस चालक ललई यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस मामले के खुलासे और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर के नायब तहसीलदार अतुल सिंह का UPSC में चयन, डीएम ने किया सम्मानित*

इमामबाड़ा में चोरी व तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

ललई यादव हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल