*बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत नामांकन और गुणवत्ता सुधार पर जोर*

*जौनपुर*22 अप्रैल 2026:मंडलीय शिक्षा निदेशक (बेसिक) वाराणसी मंडल के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जौनपुर के सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) श्री हेमंत राव ने की।
बैठक में विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए श्री राव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूल चलो अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
उन्होंने निपुण भारत अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालयों में छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
श्री राव ने स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के प्रभावी उपयोग, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता की सतत निगरानी तथा डीबीटी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के नियमित निरीक्षण पर भी विशेष बल दिया गया।
जिले के नौटंकीबाज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने भरोसा दिलाया कि सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में जिले के सभी जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, पटल सहायक एवं प्रथम संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण