मिशन शक्ति के तहत महिलाओ के बीच चला सुरक्षा जागरूकता अभियान, महिला अधिकारियों ने बताये बचाव के नियम कानून
जौनपुर। मिशन शक्ति 4.0 के तहत मिशन शक्ति की टीम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में महिलाओं सुरक्षा एवं जागरुकता के सम्बन्ध में समस्त महिला बीट पुलिस, नगर में नियुक्त समस्त महिला पुलिस अधिकारीगण व कर्मचारीगण को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में थानाध्यक्ष लाइनबाजार किरण मिश्रा ने बताया कि किस प्रकार से एंटी रोमियो स्क्वायड महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करता है अगर कोई महिला या कोई बालिका किसी ऐसी स्थिति में फंसी है तो वह एंटी रोमियो स्क्वायड नंबर पर फोन करके अपनी समस्या बता सकती हैं।उन्होंने 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया कि यदि कोई व्यक्ति किसी बालिका या महिला को अश्लील वीडियो अथवा सड़क पर आते जाते छेड़ता है या उसे किसी भी प्रकार से परेशान करता है तो वह 1090 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकती है, यह 1090 कॉल उसे संबंधित थाने पर फॉरवर्ड करके उस महिला की समस्या का समाधान किया जाता है। उन्होनें यह भी बताया कि जनपद में पिंक बूथ बने हैं जो महिलाओं की सुरक्षा करते हैं। पिंक बूथ पर कोई भी महिला जाक...