जानिए दुल्हन ने दूल्हा को वर माला पहनाने से क्यों किया इनकार, फिर क्या हुआ

 

बक्शा। थाना क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में आई बारात में जयमाल के दौरान शराब के नशे में दूल्हा को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद रातभर पंचायत चली। जिसके बाद सोमवार को दो बजे लड़के पक्ष के रकम वापस करने के पश्चात बारात बैरंग वापस लौट पाई।
सद्दोपुर गांव में रविवार की शाम को बदलापुर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव से बारात आई थी। लड़की पक्ष की ओर से बारातियों की खूब आवभगत किया गया। द्वारचार के पश्चात जयमाल की तैयारी शुरू हुई। दूल्हा के जयमाल स्टेज पर पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंच गई। दूल्हा- दुल्हन के हाथ में जयमाला दी गई। इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे को शराब की नशे में स्टेज पर डगमगाते देख वरमाला डालने से इनकार कर दिया और रोने लगी, जब इसकी जानकारी लड़की के पिता और परिवार को हुई तो लोग आक्रोशित हो उठे और बारातियों को बंधक बना लिया गया। इसके बाद देर रात तक मान मनौवल चलता रहा। इस दौरान रात में ही बारातियों को छोड़ दिया गया, लेकिन लड़के सहित उसके परिवार को रोक लिया गया। सोमवार दोपहर एक बजे लड़के पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को तीन लाख 85 हजार दिया गया, जिसके बाद दूल्हा व उसके परिजन भी वापस घर जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह