पत्रकार कॉमरेड अरविंद शुक्ला जुझारू संघर्षशील और मार्क्सवादी चिंतक रहे- विवेक रंजन यादव


जौनपुर। पत्रकार कॉमरेड स्व अरविंद शुक्ला  की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित शोक सभा को संबोधित करते सपा के प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव उर्फ बबलू ने कहा कि पत्रकार कॉमरेड अरविंद शुक्ला एक जुझारू संघर्षशील पत्रकार के साथ-साथ जबरदस्त मार्क्सवादी चिंतक थे। समाज के उपेक्षित एवं वंचित तथा सर्वहारा मजदूर एवं किसानों के सर्वमान्य लिए थे। आज जरूरत है उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर उनके संघर्ष को आगे बढ़ाने की। समाज के शोष‍ित व प‍िछड़े वर्गो को साथ लेकर चलने में उनकी अहम भूम‍िका रही। गरीब व असहायों की मदद के ल‍िए हर समय तत्‍पर रहते थे। राजनैतिक दल से अलग लोग उनका सम्‍मान करते थे। समाज में उत्‍पन्‍न कुरीत‍ियों के ख‍िलाफ हमेशा आवाज बुलंद करते हुए नजर आए। सभी को साथ लेकर चलने की उनमें गजब की क्षमता था।उन्होने कहा कि कॉमरेड शुक्ला जी जैसे लोंगो की आज जरूरत है प‍िछड़े वर्गो को साथ लेकर चलने में उनकी अहम भूम‍िका रही। गरीब व असहायों की मदद के ल‍िए हर समय तत्‍पर रहते थे। समाज में उत्‍पन्‍न कुरीत‍ियों के ख‍िलाफ हमेशा आवाज बुलंद करते हुए नजर आए।
डॉक्टर बृजेश कुमार यदुवंशी ने कहा पत्रकार कॉमरेड अरविंद शुक्ला  खबरों से कभी समझौता न करने वाले सामाजिक सरोकार को लेकर सदैव संघर्षरत रहे। कॉमरेड अरविंद शुक्ला सदैव सबके जेहन में बने रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड