Posts

Showing posts from March 25, 2022

गिरीश चन्द यादव को सरकार में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलने पर जिले में खुशियां बंटी मिठाई, लगी बधाई का तांता

Image
जौनपुर। प्रदेश सरकार के गठन में जौनपुर का प्रतिनिधित्व देते हुए सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक गिरीश चन्द यादव को सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाये जानें पर भाजपा नेताओ सहित गिरीश चन्द यादव के शुभ चिन्तको में खुशी व्याप्त है। लोग मिठाईयां बांट कर खुशी का इजहार कर रहे है।  गिरीश चन्द यादव को मंत्री बनाये जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा गिरीश को चुनाव जीतने के साथ अब सरकार में फिर प्रतिनिधित्व का अवसर मिलने से अब जिला मुख्यालय सहित पूरे जनपद में विकास की गति तेज हो जायेगी। पूर्व विधायक ने गिरीश को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाये जाने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सहित सभी जिम्मेदारो के प्रति आभार जताया है।  गिरीश को मंत्री बनाये जाने की खबर आते ही रोडवेज पर जेपी चाय की अड़ी पर भाजपा नेता एवं समाज सेवी जेपी सिंह के नेतृत्व में मिठाइयां बंटवा कर खुशियां मनायी गयी। इस अवसर दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अजय रवीन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के शुभ चिन्तको ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया।

आइए जानते है मंत्रीमंडल में शामिल विधायक कहां से चुनाव जीतकर मंत्री बने है

Image
1.योगी आदित्यनाथ - सीएम (गोरखपुर) 2.केशव मौर्या - डिप्टी सीएम MLC - सिराथू कौशांबी 3.ब्रजेश पाठक - डिप्टी सीएम लखनऊ कैंट कैबिनेट मंत्री 1.सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा देवरिया 2.सुरेश खन्ना शाहजहांपुर 3.स्वतंत्रदेव सिंह - MLC - जालौन 4.बेबी रानी मौर्य - आगरा ग्रामीण 5.लक्ष्मी नारायण चौधरी - छाता, मथुरा 6.ठाकुर जयवीर सिंह - मैनपुरी सदर 7.धर्मपाल सिंह - बरेली 8.नंद गोपाल नंदी - प्रयागराज दक्षिण 9.भूपेंद्र चौधरी MLC मुरादाबाद 10.अनिल राजभर - गोरखपुर 11.जितिन प्रसाद - शाहजहांपुर  12.एके शर्मा - MLC - मऊ 13.योगेंद्र उपाध्याय -  आगरा दक्षिण 14.राकेश सचान - भोगनीपुर विधानसभा (कानपुर देहात) 15.आशीष पटेल - MLC  16.संजय निषाद - MLC राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार 1.नितिन अग्रवाल - हरदोई 2.कपिलदेव अग्रवाल - मुजफ्फरनगर 3.रविंद्र जायसवाल - वाराणसी नॉर्थ 4.संदीप सिंह - अतरौली - (अलीगढ़) 5.गुलाब देवी - चंदौसी (संभल) 6.गिरीश यादव - जौनपुर सदर 7.धर्मवीर प्रजापति - MLC 8.असीम अरुण - कन्नौज सदर 9.जेपीएस राठौर - MLC 10.दयाशंकर सिंह - बलिया सदर 11.नरेंद्र कश्यप - MLC गाजियाबाद 12.डॉ.अरुण कुमार सक्सेना

यूपी में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची जो आज लेंगे शपथ

Image
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी को योगी आदित्यनाथ के रूप में विधायक दल के नेता भी दोबारा मिला है। भाजपा का फोकस मिशन 2024 पर है, इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्मान भी बरकरार रखा गया है। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शाम को चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 50 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। इनमें से 22 मंत्री उनकी पहली सरकार के कार्यकाल के हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार में केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री भी हैं। एक पर तो केशव प्रसाद मौर्य का नाम फाइनल है, दूसरे पर डा. दिनेश शर्मा के बाद अब ब्रजेश पाठक का भी नाम आ गया है। पार्टी में ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाया गया है। तय हो गया है कि भाजपा अब ब्राह्मणों की लीडरशिप में बदलाव कर रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में डा. महेन्द्र सिंह, सतीश महाना, आशुतोष टंडन गोपाल जी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, नीलकंठ तिवारी तथा जय प्रताप सिंह मंत्री नहीं बन रहे

योगी मंत्रिमंडल में जौनपुर का प्रतिनिधित्व गिरीश चन्द यादव बने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

Image
जौनपुर। योगी सरकार के कैबिनेट में जौनपुर को मिला स्थान, सदर विधायक गिरीश चन्द यादव को शपथ का निमंत्रण अब मिला है खबर है कि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा मिलेगा। श्री यादव को सरकार में मंत्री बनाये जाने जनपद वासी खुशी से झूम गये और बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। 

सीएम योगी के शपथ ग्रहण के चन्द घन्टे पहले पुलिस की बड़ी कार्यवाई, एक लाख का इनामी बदमाश को मार गिराया

Image
शुक्रवार 25 मार्च को लखनऊ पुलिस ने जबरदस्त कार्यवाही करते हुए एक ज्वैलरी की दुकान में लूट का आरोपी और इनामी बदमाश राहुल सिंह को मार गिराया है। पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह वाले दिन आयोजन से कुछ घंटों पूर्व ही इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। आपको बता दें कि बदमाश राहुल सिंह पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था तथा साथ ही उसने लखनऊ स्थित अलीगंज में एक ज्वैलरी की दुकान में दिन-दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देते हुए एक कर्मचारी की भी हत्या कर दी थी।   पुलिस को तड़के सुबह राहुल सिंह के हसनगंज इलाके में छुपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा आज शुक्रवार की सुबह 4 बजे चलाए गए एक अभियान के तहत राहुल सिंह को हसनगंज इलाके में ढेर कर दिया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने राहुल सिंह को हसनगंज में मौके पर ही घेर लिया था लेकिन तभी अचानक राहुल सिंह को मामले की जानकारी लग गई और उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली लगने से बदमाश राहुल सिंह घायल हो गया। जहां बाद में ट्रामा सेन्टर में

धनंजय सिंह पर फिर चला कानून का डन्डा,जानें कोर्ट ने कौन सी अर्जी कर दी खारिज

Image
जौनपुर। जनपद के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद के साथ भाजपा के एम एल सी प्रत्याशी पर एक बार फिर कानून का डन्डा चला है। छह नवंबर 2017 को जौनपुर के खुटहन ब्लाक मुख्यालय पर हुए उपद्रव मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, वर्तमान एमएलसी बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू और नवीन सिंह का उनमोचन (बरी) होने का प्रार्थना पत्र कोर्ट ने निरस्त कर दिया। अपर सत्र न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, आगजनी व अन्य धाराओं में आरोप तय करने के लिए 31 मार्च की तिथि तय की है।  प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई, वर्तमान एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू समेत 35 के खिलाफ 6 नवंबर 2017 को खुटहन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि ब्लॉक प्रमुख सरजू यादव के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर प्रशासन द्वारा 6 नवंबर 2017 को दिन में 11 बजे खुटहन ब्लॉक के परिसर में चर्चा होनी थी। सांसद कुंवर हरिवंश सिंह अपनी बहू नीलम (ब्लॉक प्रमुख) के साथ वहां जा रहे थे। खुटहन ब्लॉक के समीप जौकाबाद गांव के पास आरोपित चार-पांच