Posts

Showing posts from April 26, 2026

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

Image
जौनपुर पुलिस लाइन स्थित आरटीसी दीक्षांत परेड समारोह शनिवार को अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना का भव्य प्रतीक बन गया, जब मुख्य अतिथि डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्णा ने सलामी लेकर नवप्रशिक्षित 687 आरक्षियों के आत्मविश्वास, दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा को परखा। परेड मैदान में कदमताल करते आरक्षियों के चेहरों पर जहां देशसेवा का जुनून साफ दिखाई दिया, वहीं इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। समारोह में डीआईजी वैभव कृष्णा के साथ एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर आयुष श्रीवास्तव पूरे समय मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जिला जज सुशील कुमार शशि, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कजगांव फिरोज अहमद खान, नगर पंचायत अध्यक्ष जफराबाद सरफराज खान सहित जनपद के तमाम गणमान्य, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं समाजसेवी समारोह में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने नवआरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी केवल अधिक...

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

Image
जौनपुर - जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, बीआरपी इंटर कॉलेज,  टीडी विधि महाविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील  रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने गर्मी के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त गुड़ और पेयजल की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता एवं परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल और गुड़ उपलब्ध रहे। इस दौरान संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाध्यापक को जिलाधिकारी द्वारा गुड़ भेंट किया गया तथा इसका परीक्षार्थिय...