Posts

Showing posts from November 2, 2020

मुसलमान ने आखिर क्यों पढ़ा मन्दिर में नमाज़, क्यों किया हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़

Image
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में  प्रसिद्ध नंदगांव स्थित नंदबाबा के मंदिर में नमाज पढ़ने के मामले को लेकर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। हिंदूओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने की इस घटना पर मुसलमानों की ओर से भी कड़ी निन्दा की गयी है। मथुरा मंदिर में नमाज पढ़ने वाले फैसल खान को पुलिस ने दिल्ली के जामिया नगर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। बता दें कि गत 29 अक्टूबर को मथुरा के नंद बाबा मंदिर में चार लोग आए और इनमें से दो लोगों ने मंदिर के सेवायतों को गुमराह कर मंदिर परिसर में ही नमाज पढ़ी। इस मामले में धारा 153A, 295, 505 के तहत बरसाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। ये शिकायत मंदिर प्रशासन की ओर से दर्ज कराई गई थी। एफआईआर में कहा गया कि सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो डालने से हिन्दू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जफरयाब जिलानी इसे निहायत ही घटिया हरकत बतातें हुए कहते है कि इस तरह की हरकतों से तनाव बढ़ता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाने की जरूरत बतायी है। ज

एडीजी सुरक्षा अचानक पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर,जाने कारण

Image
अयोध्या मंदिर का मसला सुलझने के बाद अब लोगों की नजर काशी और मथुरा पर टिकी हैं। इस बीच वाराणासी में विवाद बढ़ते देख यूपी सरकार भी अलर्ट हो गई है। इसी क्रम में एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह आज सोमवार को बनारस के दौरे पर पहुंचे। एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने एडीजी जोन बृजभूषण, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, एसएसपी अमित पाठक और आलाधिकारियों संग काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी और कमिश्नर सभागार में बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर करने पर मंथन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों के सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा होती है। इसी कड़ी में काशी के धार्मिक स्थल की सुरक्षा बैठक थी। काशी विश्वनाथ मंदिर में वर्तमान में निर्माण का कार्य भी चल रहा है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ठीक दिखी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सीआरपीएफ और सुरक्षा मुख्यालय के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गय

मल्हनी उप चुनाव: वोटों की खरीदारी बदस्तूर है जारी, प्रशासन रहा मौन

Image
जौनपुर। थाना सरायख्वाज पुलिस द्वारा मल्हनी विधान सभा क्षेत्र से तीन व्यक्तियों के पास से बरामद 9,16,336 रूपये की बरामदगी इस बात को प्रमाणित करता है कि मल्हनी के उप चुनाव में प्रचार बन्द होने के बाद वोटों के खरीद फरोख्त का खेल चल रहा है लेकिन आयोग के अधिकारी सहित जिला प्रशासन बेखबर पड़ा हुआ है।  खबर तो यह भी मिली है कि भाजपा प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन खुले आम किया गया चुनाव प्रचार बन्द होने के बाद भी बड़ी संख्या में वाहनों के काफिले के साथ प्रचार करते हुए वोटों की खरीदारी किया गया। इसकी शिकायत विपक्षी पार्टी के लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीयों से किया लेकिन किसी भी स्तर से कोई कार्यवाही नहीं किया गया है।  इस तरह वोटों की खरीदारी से लेकर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को अधिकारी अनदेखी करयह संकेत कर दिए हैं कि निष्पक्ष चुनाव की संभावना नहीं है। सरकार सत्ता के लोगों को खुश करने के लिए प्रशासन अपनी मनमानी कर सकता है। अब देखना है कि जनता सरकार के इशारे पर होने वाले जोर जबरदस्ती के सामने घुटने टेकती है अथवा सामना करते हुए अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए अपन

राज्य सभा के लिए सभी दस लोग निर्विरोध निर्वाचित

Image
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए हुए नामांकन के बाद आज सोमवार को सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है । चुनाव के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। विजेता उम्मीदवारों में भाजपा के आठ, सपा व बसपा का एक-एक प्रत्याशी है। भाजपा के ये प्रत्याशी राज्यसभा पहुंचे: 1. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी 2. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह 3. पूर्व डीजीपी बृजलाल 4. नीरज शेखर 5. हरिद्वार दुबे 6. गीता शाक्य 7. मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर) की पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी 8. बीएल वर्मा इसके अलावां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी  पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बसपा के रामजी गौतम को निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया है।

सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की घटना स्थल पर हुईं मौत

Image
  जौनपुर। लुम्बिनी-दुद्धी राज मार्ग पर थाना रामपुर क्षेत्र स्थित संजय नगर बाजार के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोरों की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं जिसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हो  रहा है।  थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी शिव कुमार सरोज 20 वर्ष पुत्र जय प्रकाश सरोज मोटरसाइकिल से अपने परिवार के दो किशोरों साहिल पुत्र वेद प्रकाश सरोज 15 वर्ष एवं सार्थक पुत्र राजेश सरोज 9 वर्ष को लेकर दवा कराने गया था वापसी के समय संजय नगर बाजार में एक ट्रक से धक्का लगा और तीनों गिर पड़े। साहिल और सार्थक सीधे ट्रक के नीचे चले गये और दोनों की वहीं मौत हो गयी जबकि शिव कुमार  घायल हो गया उसे उपचार हेतु भेजा गया है।  घटना से नाराज क्षेत्रिय जनो ने चक्का जाम किया जो लगभग दो घंटे चला बाद मे पुलिस के प्रयास से जाम खत्म हो गया। पुलिस ट्रक सहित चालक के खिलाफ विधिक कार्यवाही की है। 

परिसर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी

Image
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर मैं संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर 2020 कर दी गई है।  पीयू कैट प्रवेश समिति के समन्वयक एवं प्रो रज्जू भईया  संस्थान के निदेशक प्रो देवराज सिंह ने बताया कि परिसर के  विज्ञान संकाय, दंतोपंत ठेंगडी विधि विभाग, अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय, प्रबंध अध्ययन संकाय और प्रो रज्जू भईया भौतिकीय अध्ययन एवं शोध संस्थान में संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। कई विश्वविद्यालयों में स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम न आने के कारण छात्र/ छात्राए असमंजस की स्थिति में थे, उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा निर्णय लिया गया है।

मल्हनी उप चुनाव: आयोग से सवाल 22,367 मतदाताओं को मतदाता पर्ची दिया नहीं क्यों ?

Image
उप चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 3,65,013 मतदाता  जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उप चुनाव के लिये मतदान तिथि आ गयी है। चुनाव मैदान में भाग्य आजमाने वाले 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मल्हनी के मतदाता करने जा रहे है। वहीं इस उप चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की आशंकाये प्रबल होती नजर आ रही है। हलांकि पोलिंग पार्टियां आज मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो गयी है। चुनाव में प्रचार का शोर थमने के बाद चुनावी समर में भाग्य आजमाने वाले कुछ लोगों द्वारा वोटों के खरीद फरोख्त का खेल किया जा रहा है। प्रशासन के स्तर से खरीद फरोख्त रोकने का प्रयास कागजी ही नजर आया है । बतादे इस चुनाव में आयोग द्वारा मतदाताओं की जारी सूची के आधार पर 3,65,013 कुल मतदाता है जो उप चुनाव लड़ने वालों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 1,90,563 पुरुष एवं 1,74,431 महिला तथा 19 अन्य मतदाता है। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 372 मतदान केंद्र बनाये गये हैं तो 554 मतदान स्थल बने हुए हैं। इसमें कोरोना संक्रमण के चलते 182 मतदेय स्थल बढ़े हुए हैं। सरकारी सूचना के मुताबिक सभी मशीनो पर वी वी पैड की व्यवस्

28 सालों बाद पहली बार राम लला के दरबार में जगमगायेगा दीपोत्सव

Image
अयोध्या। 28 सालों  बाद पहली बार रामलला के दरबार में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपोत्सव की तैयारी में रामलला के पुजारी के अलावा श्रद्धालु और अयोध्या वासी भी अभी से जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद अयोध्या में तो दीपोत्सव धूमधाम से आयोजित होता रहा है लेकिन सरयू नदी के तट से थोड़ी दूरी पर स्थित रामलला के दरबार में प्रकाश उत्सव की कमी महसूस होती रही है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद यह पहला मौका है जब अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म स्थल पर भी दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान श्री राम के जन्म स्थल पर ही भगवान विष्णु ने अपने विराट रूप का दर्शन दिया था और माता कौशल्या के अनुरोध पर बालक रूप धारण कर लिया था। श्री रामलला के जन्म स्थल पर इस बार दीपोत्सव के अवसर पर प्रकाश और दीपों का कुछ ऐसा ही विराट रूप प्रदर्शित करने की तैयारी है जो श्रद्धालुओं की भावना का विराट प्रदर्शन करने के साथ ही पूरी दुनियां को चमत्कृत करने वाला होगा। श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास का कहना है कि रामनगरी में दीपोत्सव की रौनक इस बार कुछ अलग होगी।