28 सालों बाद पहली बार राम लला के दरबार में जगमगायेगा दीपोत्सव


अयोध्या। 28 सालों  बाद पहली बार रामलला के दरबार में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपोत्सव की तैयारी में रामलला के पुजारी के अलावा श्रद्धालु और अयोध्या वासी भी अभी से जुट गए हैं।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद अयोध्या में तो दीपोत्सव धूमधाम से आयोजित होता रहा है लेकिन सरयू नदी के तट से थोड़ी दूरी पर स्थित रामलला के दरबार में प्रकाश उत्सव की कमी महसूस होती रही है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद यह पहला मौका है जब अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म स्थल पर भी दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान श्री राम के जन्म स्थल पर ही भगवान विष्णु ने अपने विराट रूप का दर्शन दिया था और माता कौशल्या के अनुरोध पर बालक रूप धारण कर लिया था। श्री रामलला के जन्म स्थल पर इस बार दीपोत्सव के अवसर पर प्रकाश और दीपों का कुछ ऐसा ही विराट रूप प्रदर्शित करने की तैयारी है जो
श्रद्धालुओं की भावना का विराट प्रदर्शन करने के साथ ही पूरी दुनियां को चमत्कृत करने वाला होगा। श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास का कहना है कि रामनगरी में दीपोत्सव की रौनक इस बार कुछ अलग होगी। वजह है इस बार 28 साल बाद रामलला के दर पर भी दीपक जगमगाएंगे। रामलला भी इस बार खुलकर दीपावली मनाएंगे। कहा कि वर्ष 1992 में बाबरी ध्वंस के बाद से रामलला मंदिर में नहीं, अस्थायी टेंट में विराजमान थे। 28 साल के बाद उन्हें भूमिपूजन से पहले अस्थायी मंदिर में विराजमान किया गया है। तब से ये पहली दीपावली होगी, जब उनका घर और दर दीपकों की रोशनी से जगमगाएगा।
इसको लेकर अयोध्या प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कोरोना वायरस के दौर में इस बार अयोध्या का चौथा दीपोत्सव कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि इस बार दीपावली रामलला परिसर में मनाई जाएगी, यह अद्वितीय और अद्भुत है। बहुत सी ऐसे घटनाएं हुईं, जिससे प्रभु श्रीराम रामलला को 28 वर्षों तक तिरपाल में रहना पड़ा। त्रेतायुग में अयोध्या में जैसे दीपावली मनाई गई थी, उसी की झलक इस बार दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि आज भगवान का भव्य मंदिर बन रहा है, इसलिए और भव्य तरीके से दीपोत्सव मनाया जाएगा। लगभग साढे पांच लाख दीपों से राम की पैड़ी को जगमग करने का प्रयास मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का है, जो निश्चित रूप से सफल होगा।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम